logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पथराव में बाल-बाल बचे जीतन राम मांझी, बचाने में बॉडीगार्ड घायल, सियासत गरमाई

शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर पत्थर फेंके गे, जिसमें मंत्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Jitan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संजय सिंह, पटना। बिहार के गया जिले में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर पत्थर फेंक दिया गया। घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पीछे तैनात बॉडीगार्ड घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

 

घटना गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के सीसवर गांव स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हुई। मंच पर पहुंचने के बाद मंत्री का स्वागत और सम्मान किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही मांझी लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए, उसी समय बाहर की ओर से तेज रफ्तार में एक पत्थर मंच की तरफ फेंका गया।

 

यह भी पढ़ें: दरभंगा: अपहरण केस में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, महिला दरोगा पर गिरी गाज

अंगरक्षक ने झेला वार, मंत्री सुरक्षित

पत्थर सीधे मंत्री की ओर आया था, लेकिन सुरक्षा घेरे में मौजूद अंगरक्षक बीच में आ गया और उसे चोट लग गई। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मंत्री को घेर लिया और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मौके से दो युवक हिरासत में

घटना के तुरंत बाद खिजरसराय थाना पुलिस हरकत में आई और मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पत्थरबाजी अचानक हुई या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने चला ऐसा दांव, बिहार की सियासत में छिड़ गई बहस

राजनीतिक माहौल में बढ़ी हलचल

गया जिले में पिछले कुछ समय से राजनीतिक गतिविधियां तेज रही हैं। ऐसे माहौल में केंद्रीय मंत्री पर पथराव की घटना ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की निगाहें अब पुलिस जांच पर टिक गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घटना सिर्फ सुरक्षा चूक नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकती है।

सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मौजूद थे, तब सुरक्षा घेरा इतना कमजोर कैसे पड़ा कि मंच तक पत्थर पहुंच गया? यदि पत्थर सीधे मंत्री को लग जाता, तो मामला और गंभीर हो सकता था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की पोल जरूर खोल दी है।


और पढ़ें