logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टीचर को ही परेशान करने लगा छात्र, नहीं मानी तो होंठ काटकर भाग गया 

12वीं कक्षा का एक छात्र अपनी टीचर को परेशान करता था जिसकी वजह से टीचर ने उस स्कूल में नौकरी छोड़कर अलग ज्वाइन कर लिया, लेकिन उसने उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी टीचर पर तेज धार वाले हथियार से हमला करके दोनों होंठ काट डाले। पुलिस के अनुसार, घटना 26 जनवरी की है।

 

घटना की जानकारी पुलिस को टीचर के भाई ने दी। उन्होंने बताया कि यह छात्र पहले से ही टीचर को परेशान कर रहा था। टीचर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं, जो आगरा रोड पर स्थित है।

 

यह भी पढ़ेंः बकरी चराने गई थी महिला, हाथ-पैर काटे और गला रेतकर लूट लिए 14 लाख के गहने

मां-बाप से की थी शिकायत

पहले भी पैरेंट-टीचर मीटिंग में छात्र की मां से इस बात की शिकायत की गई थी। इसके बाद मां ने वादा किया था कि ऐसा दोबारा नहीं होगा, लेकिन छात्र का व्यवहार नहीं बदला।

 

बहुत परेशान होकर टीचर ने उस स्कूल से इस्तीफा दे दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी कर ली, लेकिन उस छात्र ने उन्हें फिर से ढूंढ निकाला और नए स्कूल के पास रोजाना उनका पीछा करने लगा।

टीचर जा रही थी स्कूल

26 जनवरी को टीचर पर स्कूल जा रही थीं, तभी छात्र ने रास्ते में उन्हें रोका और तेज हथियार से हमला कर दिया। उसने टीचर के दोनों होंठ काट दिए और भाग गया।

 

यह भी पढ़ें: JNU में लाइब्रेरी में तोड़फोड़ करने के आरोप में 5 पीएचडी छात्र निलंबित

 

कोतवाली थाने के SHO फतेह बहादुर सिंह ने कहा, 'टीचर के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जैसे ही वह पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

Related Topic:

और पढ़ें