logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिजली के तार से छू गया तिरंगा लगाने वाला लोहे का पाइप, 11वीं के छात्र की मौत

मध्य प्रदेश के दतिया में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही थी। इस दौरान स्कूल की छत पर तिरंगा झंडा लगा रहे 11वीं के छात्र राज कुशवाह की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही थी। छोटे फुब्बारे के पास लिटिल स्टार स्कूल की छत पर झंडा लगाने का काम चल रहा था। 11वीं कक्षा का छात्र राज कुशवाह झंडा लगा रहा था। तभी वह हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। राज जोनिया गांव का रहने वाला था। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को दोपहर लगभग 01:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। छुट्टी के बाद राज अपने घर चला गया था। वह स्कूल संचालक के मकान में किराये पर रहता था।

 

यह भी पढ़ें: बैल की मौत हुई तो 5000 लोगों को कराया भोज, बेटे जैसा था प्यार

करंट लगने से हुई दुर्घटना

घटनास्थल पर बिजली के तार पर झंडे का टुकड़ा मिला है और लोहे का पाइप भी बिजली के तारों में फंसा हुआ देखा गया। आरोप है कि छुट्टी के बाद स्कूल संचालक ने छात्र को वापस बुलाया और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए स्कूल की छत पर झंडा लगाने भेज दिया। छात्र लोहे के पाइप के जरिए झंडा लगाने का प्रयास कर रहा था। तभी छत के ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी और लोहे का पाइप उसकी चपेट में आ गया। इससे करंट छात्र के शरीर में उतर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई।

 

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ही छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे था लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि घटना के एक घंटे तक उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। जब परिजन को पता चला तब वे अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन बेचकर ऑनलाइन गेमिंग में लुट गया युवक, गंवाए 1.27 करोड़ रुपये

कोतवाली थाना प्रभारी का बयान

कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने बताया कि राज कुशवाह 11वीं कक्षा का छात्र था और उसे एक टीचर ने 15 अगस्त के उपलक्ष्य में स्कूल में सजावट करने के लिए बुलाया था। जब वह छत पर झंडा लगा रहा था तब वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है।

 

Related Topic:#State News#MP Police

और पढ़ें