logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अलीगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा पर हमला, नशे में तीन युवकों ने की मारपीट

यूपी के अलीगढ़ जिले में शनिवार की रात को चेकिंग कर रहे दरोगा को नशे में धुत तीन युवकों ने सरेआम मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया। दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP News

पुलिस हिरासत में पकड़े गए युवक व दरोगा नरेश कुमार। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अलीगढ़ में शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और युवकों के बीच विवाद हो गया। बाइक सवार तीन युवकों ने वाहन रोके जाने और कागजात मांगे जाने पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने दरोगा नरेश कुमार के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अतरौली-कासगंज मार्ग पर हो रही थी चेकिंग

मामला थाना छर्रा क्षेत्र के अतरौली-कासगंज मार्ग का है। शनिवार रात एसआई नरेश कुमार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने बाइक रुकवाकर वाहन के कागजात मांगे। आरोप है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। वाहन चेकिंग को लेकर उन्होंने दरोगा से बहस शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल हिंसा के बाद UP हाई अलर्ट पर, हजारों गांवों में बढ़ाई गई चौकसी

विरोध करने पर दरोगा से मारपीट

पुलिस के मुताबिक, दरोगा नरेश कुमार ने युवकों को हंगामा करने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट की घटना में दरोगा को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीनों युवकों को पकड़ लिया गया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान बरौली निवासी जय प्रकाश पुत्र गजराज, पवनेश पुत्र अजब सिंह और औरैया जिले के थाना पिचैना क्षेत्र निवासी तरुण पुत्र तेजपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तरुण अपने परिचितों से मिलने के लिए यहां आया था। तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: UP के निजी स्कूलों में मनमानी रुकेगी? 3.50 लाख शिक्षकों को राहत देने की तैयारी

सीओ बोले- दारोगा का इलाज चल रहा 

सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया कि शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में तीन युवकों ने एसआई नरेश कुमार के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल दरोगा को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें