logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक रील बनाई, अब पुलिस हिरासत में मांग रही माफी

गुजरात में एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने महात्मा गांधी को लेकर एक विवादित वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Creator Detained by police

महात्मा गांधी पर विवादित पोस्ट के बाद गिरफ्तार, Photo Credit: Surat City Police

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात के सूरत में एक महिला कॉन्टेंट क्रिएटर ने ऐसी रील बनाई कि सूरत पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूरत पुलिस ने बताया कि महिला का नाम सिमरन पटेल है और उसके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी को लेकर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के बाद पुलिस ने क्रिएटर के खिलाफ यह कार्रवाई की है। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते एक अक्तूबर को 47 वर्षीय सिमरन ने अपने इंस्टा एकाउंट पर एक रील शेयर की। इस रील में वह 500 की नोट पकड़ी हुई हैं और 'हैप्पी बर्थडे डियर गांधी' जी गाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में आगे वह नोट को आपत्तिजनक ढंग से रखती हैं जिससे पूरी रील विवादास्पद बन जाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में गोमती का कहर, घर-गलियां डूबीं, 40 हजार घरों में पानी, 10 हजार का पलायन 

 

अब मांग रही माफी

सूरत पुलिस ने वीडियो अपलोड करने के तीन दिन बाद सिमरन को गिरफ्तार कर लिया। सूरत पुलिस ने साथ ही अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो के पहले हिस्से में सिमरन की वह विवादास्पद रील चलती है और बाद में उनके गिरफ्तारी का वीडियो आता है। सूरत पुलिस ने कैप्शन में लिखा है कि, सोशल मीडिया पर फ़ॉलोअर्स और लाइक्स पाने की लालच आपको गंभीर नतीजे दे सकते हैं।

किसने की थी सिमरन की शिकायत?

धर्मेश गामी नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सूरत पुलिस के क्राइम ब्रांच को इस रील के बारे में शिकायत की थी। पुलिस ने IT एक्ट के सेक्शन 67 के तहत सिमरन के खिलाफ केस रजिस्टर किया जो इलेक्ट्रानिक माध्यम में अश्लील सामग्री परोसने से संबंधित है। सूरत पुलिस ने लोगों से ऐसे कॉन्टेंट ना बनाने की अपील कि जिससे सामाजिक तानाबाना खराब हो। 

 

यह भी पढ़ें: 'तहस-नहस कर रहा...,' देश के पूर्व IAS-IPS अधिकारियों ने मांगा ज्ञानेश का इस्तीफा

कौन है सिमरन?

सिमरन पटेल शादी के बाद सूरत शिफ्ट हुई थी। वह पिछले 17 साल से सूरत रह रहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लगातार रील या शॉर्ट वीडियो अपलोड करती हैं। वह 12 वीं तक पढ़ी हैं।

Related Topic:#Gujrat

और पढ़ें