logo

ट्रेंडिंग:

16 साल के लड़का-लड़की, बच्चा पैदा हुआ तो कूड़े में फेंका, पढ़ें कहानी

सूरत में पुलिस ने 16 साल के लड़के को अपनी ही उम्र की लड़की से रेप के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चा मिला था।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

गुजरात के सूरत में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल के लड़के को अपनी ही उम्र की लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। लड़के ने रेप कर लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। लड़की ने एक बच्चे को जन्म भी दिया और उसके बाद उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया। जब नवजात बच्चे की लाश मिली तब कहीं जाकर ये पूरा मामला सामने आया।

9 जनवरी को कूड़े के ढेर में मिला नवजात

9 जनवरी को सूरत में अपने घर के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने कूड़े के ढेर में नवजात बच्चे को देखा। उन्होंने इस बारे में पड़ोसियों को बताया, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस इस नवजात को सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा 7 महीने में ही पैदा हो गया था और उसकी उम्र सिर्फ 1 दिन थी।

ऐसे पता चला मां का पता

कूड़े के ढेर में नवजात मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे के माता-पिता की खोजबीन शुरू की। खोज करते-करते पुलिस एक 16 साल की लड़की के घर पर पहुंची। पहले तो उस लड़की ने बच्चे को जन्म देने से बात से इनकार कर दिया। बाद में जब पुलिस ने उसे CCTV फुटेज दिखाया, जिसमें वो कपड़े में लपेटकर कुछ चीज कूड़े में फेंकती दिख रही थी, तो उसने कबूल कर लिया। लड़की का जब सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया तो सामने आया कि उसने एक दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था।

ऐसे मिला पिता

बच्चे की मां का पता चलने के बाद पिता की तलाश शुरू हुई। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि पड़ोस के एक लड़के के साथ उसके संबंध थे, जिस कारण वो प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 16 साल के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की हिरासत में नाबालिग आरोपी

पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में लड़के को बताया था, जिसने उसे कुछ गोलियां दी थीं। गोलियां खाने के बाद भी वो प्रेग्नेंट हो गई और बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, लड़की के माता-पिता ने लड़के पर रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसे शनिवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap