logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में BSP के पूर्व प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, पत्नी और बेटी की मौत

पूर्णिया में BSP के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्णिया से एक खबर आई जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसमें बहुजन समाज पार्टी (BSP) पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी तनु प्रिया शामिल हैंघटना खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की है

 

घटना की सूचना मिलते ही SP स्वीटी सहरावत समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक के भाई ने और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता निरंजन कुशवाहा ने बताया कि पहले बेटी घर में गिर गई थीबेटी को बचाने के दौरान पिता नवीन भी गिर गए। इस सदमे के कारण उनकी पत्नी कंचन की भी मौत हो गई। बेटी तनु मेडिकल फोर्थ ईयर की छात्रा थी। तीनों की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हुई।

 

यह भी पढ़ें- मुस्लिम युवक से जुड़े मामले में UP सरकार को झटका, HC ने लगाया 75 हजार का फाइन

सामान्य मौत

निरंजन कुशवाहा के मुताबिक तीनों की मौत एक सामान्य घटना है। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार से उलट जांच कर रहे डॉक्टर का बयान आया है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ बी एन कुमार ने कहा कि नवीन कुशवाहा के गले में फांसी के फंदे का निशान हैं। उनकी बेटी तनु के सिर के पीछे चोट का निशान हैपत्नी के शरीर पर किसी तरह का निशान नहीं हैं

डॉक्टर के बयान से शक

डॉक्टर ने कहा कि देखने से लगता है कि BSP नेता ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इस सदमे में पत्नी की मौत हो गई। डॉक्टर ने यह भी बताया कि बेटी को गंभीर हालत में 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उसके बाद उनकी पत्नी और फिर नवीन को अस्पताल करीब 8:00 बजे  लाया गया। जिस समय यह घटना हुई थी उनके दोनों बेटे घर में ही थे। उन्होंने ही तीनों को अस्पताल पहुंचाया था।

 

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई, हादसे की वजह क्या थी?

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा

इस घटना पर SP स्वीटी ने कहा कि मृतक के गले में मिलें निशान की जांच की जा रही है। पत्नी पहले से बीमार थी। उन्हें शुगर, दिल की बीमारी के साथ-साथ अल्सर भी था। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल रात में ही एक मेडिकल बोर्ड ने तीनों का पोस्टमार्टम किया है।

 

नवीन कुशवाहा खाद बीज के बड़े बिजनेसमैन थे। उन्होंने 2009 में BSP से पूर्णिया लोकसभा चुनाव लड़ा था। एक बार 2010 में धमदाहा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें