logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CM बनते ही ममता की राह पर शुभेंदु अधिकारी? जय श्री राम नारे पर टोक दिया

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद टैगोर को नमन किया और समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। उन्होंने कहा कि वह अब सबके मुख्यमंत्री हैं और मिलकर बंगाल को फिर से बेहतर बनाएंगे।

Suvendu Adhikari

सुवेंदु अधिकारी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी एक खास दौरे पर निकले। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेने के तुरंत बाद वह सीधे 'जोरासांको ठाकुरबाड़ी' पहुंचे। शनिवार को ही कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती भी थी। सुवेंदु अधिकारी ने वहां पहुंचकर गुरुदेव की मूर्ति के सामने घुटनों के बल बैठकर अपना माथा जमीन से छुआ और उन्हें नमन किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अब वह किसी एक विचारधारा के नहीं बल्कि राज्य के सभी लोगों के मुख्यमंत्री हैं।

 

जब सुवेंदु अधिकारी ठाकुरबाड़ी परिसर में मीडिया और लोगों से बात कर रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ समर्थकों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। सुवेंदु अधिकारी ने तुरंत दखल दिया और समर्थकों को चुप कराते हुए कहा, 'यह जगह इन नारों के लिए नहीं है, यहां सिर्फ कविगुरु का नाम होना चाहिए।' उन्होंने लोगों को मर्यादा बनाए रखने के लिए कहा और नारेबाजी को तुरंत रुकवा दिया।

 

यह भी पढ़ें: गर्भ में बेटा है या बेटी बता देते थे, पकड़े गए IMA के पूर्व डायरेक्टर

विवाद से दूरी बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अब चुनाव बीत चुके हैं और यह राजनीतिक खींचतान या किच-किच करने का समय नहीं है। उन्होंने बंगाली में कहा, 'एटा पॉलिटिकल कोचकोचिर सोमोय ना' मतलब यह राजनीतिक किचकिच का समय नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद अब वह सबके हैं। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वह अब कोई भी विवादित बयान नहीं देंगे क्योंकि बंगाल की शिक्षा, संस्कृति और विरासत को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है और अब उनका काम बंगाल को फिर से बनाना है।

 

यह भी पढ़ें: बेटे का गला घोंटकर तालाब में फेंका, भाइयों को जेल भेजने के लिए पिता ने की हत्या

पुरानी यूनिवर्सिटी में बिताया समय

सुवेंदु अधिकारी के लिए यह दौरा निजी तौर पर भी बहुत खास था क्योंकि वह रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी (RBU) के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने यहां से 'एन्वायरमेंटल स्टडीज' में मास्टर डिग्री हासिल की है। जब वह वहां पहुंचे तो विश्वविद्यालय की वाईस चांसलर सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी और अन्य अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री 'बिचित्रा भवन' के अंदर भी गए।

 

दौर के दौरान मुख्यमंत्री वहां बहुत ही साधारण तरीके से बिना दूध वाली काली चाय पी और उसके साथ निमकी यानी नमकीन भी खाई। उन्होंने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और कुछ पुराने परिचितों के साथ बैठकर समय बिताया और पुरानी यादें ताजा कीं। 

 


और पढ़ें