logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्भ में बेटा है या बेटी बता देते थे, पकड़े गए IMA के पूर्व डायरेक्टर

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में अवैध लिंग जांच और गर्भपात रैकेट चलाने के आरोप में IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डॉ. कुटे सहित कुल 12 लोगों को पकड़ा है और इस पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Symbolic Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के राहता इलाके में पुलिस ने एक बड़े और अवैध लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 'इंडियन मेडिकल एसोसिएशन' (IMA) महाराष्ट्र के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुटे को गिरफ्तार किया है। डॉ. कुटे पर आरोप है कि वे न केवल गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग बताते थे बल्कि अवैध तरीके से अबॉर्शन करने के खेल में भी शामिल थे।  

 

पुणे और अहिल्यानगर पुलिस को काफी समय से खबर मिल रही थी कि इस इलाके में एक गिरोह है जो चोरी-छिपे लिंग जांच का काम कर रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी सोमनाथ वाघचौरे और उनकी टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को राहता से डॉ. कुटे को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया है ताकि पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर सके।  

 

यह भी पढ़ें: कंधे पर हाथ, मंच पर मुस्कान, गांधी मैदान में फिर दिखी मोदी-नीतीश की केमिस्ट्री

कौन-कौन थे इस गिरोह में शामिल?

पुलिस की जांच में यह बात साफ हुई है कि यह कोई छोटा काम नहीं था बल्कि इसके तार दूर-दूर तक जुड़े थे। पुलिस ने अब तक इस मामले में डॉ. कुटे सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में डॉ. कुटे के अलावा एक और डॉक्टर, तीन एजेंट और उन महिलाओं के रिश्तेदार भी शामिल हैं जो लिंग जांच करवाने के लिए वहां आए थे। ये एजेंट ही जरूरतमंद लोगों को खोजकर और लालच देकर डॉक्टरों के पास तक पहुंचाने का काम करते थे।  

कानून का उल्लंघन

डॉ. कुटे और उनके साथियों पर 'गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम' (PCPNDT Act) के नियमों को बुरी तरह तोड़ने का आरोप लगा है। भारत के कानून के मुताबिक कोख में पल रहे बच्चे का लिंग बताना या पूछना एक बहुत बड़ा अपराध है। पुलिस के पास पुख्ता जानकारी है कि डॉ. कुटे अवैध रूप से लिंग जांच करते थे और कई मामलों में उन्होंने नियम के खिलाफ जाकर अबॉर्शन भी किए थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह धंधा कब से चल रहा था और इसमें और कौन से बड़े नाम शामिल हैं।  

 

यह भी पढ़ें: 'लोन की किस्तें भर सकते हो तो बच्चों का पेट भी भरो', कोर्ट ने पिता को लताड़ा

IMA की सफाई

डॉ. कुटे की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही IMA महाराष्ट्र के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. संतोष कुलकर्णी और सचिव डॉ. विक्रांत देसाई ने तुरंत एक बयान जारी किया। उन्होंने साफ कहा कि उनका संगठन कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करेगा चाहे वह कितना भी बड़ा पद क्यों न रखता हो। IMA ने डॉ. कुटे के खिलाफ नियामक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें संगठन से बाहर निकालने के लिए महाराष्ट्र की तरफ से एक प्रस्ताव पास करके दिल्ली भेज दिया गया है। संगठन ने यह भी दोहराया कि वे सरकार के 'बेटी बचाओ' अभियान के साथ मजबूती से खड़े हैं।  


और पढ़ें