logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 4 दिन में ही विजय ने 60% किया DA

जोसेफ विजय ने 10 मई की सुबह तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। चार दिन बाद यानी 14 मई को सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे डाला। 58 फीसद महंगाई भत्ता को बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। इसका भुगतान एक जनवरी 2026 से होगा।

Tamil Nadu CM Vijay

तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को उन्होंने सरकारी अधिकारियों और शिक्षकों के मौजूदा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 60 फीसद करने का ऐलान किया।

 

यह आदेश एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। डीए में दो फीसदी इजाफा से तमिलनाडु सरकार के खजाने पर 1230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

 

आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया कि सरकारी अध्यापक और कर्मचारी अलग-अलग योजनाओं को बनाने और उन्हें कामयाब बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

सरकार जरूरी अतिरिक्त धन देगी, ताकि सरकारी अधिकारियों, अध्यापकों, पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों से किया वादा पूरा किया जा सके। इसमें जनहित की अलग-अलग कल्याणकारी योजना बनाने और उन्हें लागू करने के लिए कदम उठाने का वादा किया गया है।

 

 

 

 


और पढ़ें