logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर जाना पड़ा मंहगा, जिंदा बम पर पैर पड़ने से चली गई जान

तमिलनाडु में एक युवक की ट्रेकिंग के दौरान जिंदा बम पर पैर पड़ने से मौत हो गई है। इस विस्फोट में युवक के साथ ट्रेकिंग पर गए उसके अन्य दोस्त भी घायल हो गए हैं।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA (AI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की जान चली गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक अपने पांच दोस्तों के साथ ट्रेकिंग के लिए गया था और लौटते समय एक बिना गोला बारूद पर पैर पड़ गया। इसके बाद वहां विस्फोट हुआ। इस हादसे में युवक की जान चली गई और उसके कुछ दोस्त भी घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

 

यह घटना तमिलनाडु के हनुमंथपुरम क्षेत्र की एक पहाड़ी पर हुई है। इस हादसे में मृतक की पहचान 21 साल के यामंग यादव के रूप में हुई है। इस मामले की अब जांच चल रही है। इस पहाड़ी को सुरक्षा बल टारगेट प्रैक्टिस के लिए करते हैं। इस मामले की अब जांच चल रही है। मृतक का परिवार शोक में डूब गया है। 

 

यह भी पढ़ें: मेहंदी लगाने के बहाने युवती पर फेंका एसिड, प्रेमी से शादी करने पर थी नाराज

उतरते समय हुआ हादसा

 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त पहाड़ी से उतर रहे थे। जब यामंग यादव अपने दोस्तों के साथ उतर रहा था तो अचानक से उसका पैर एक जिंगा गोला बारूद पर पड़ गया। पैर पड़ते ही एक जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, धमाका इतना जोरधार था कि यामंग की मौके पर ही मौत हो गई और उसके अन्य दोस्त भी घायल हो गए। 

मामले की जांच जारी

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को तुरंत कब्जे में लेकर उसके परिवार को इस हादसे के बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

 

यह भी पढ़ें: नासिक TCS धर्मांतरण मामले में सड़कों पर बजरंग दल, किसे दी चेतावनी?

कहां हुई चूक?

घायलों का अभी इलाज जारी है और 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत अभी स्थिर है। पुलिस का कहना है कि वह जांच में इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सुरक्षा मानकों में कहां चूक हुई। 


और पढ़ें