logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचा, पकड़ा गया फर्जी तांत्रिक

तमिलनाडु पुलिस ने एक तांत्रिक विजयराजा को हिरासत में लिया है। तांत्रिक पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप है। उसके लैपटॉप से 50 से ज्यादा वीडियो मिले हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के सेलम में पुलिस ने एक तांत्रिक को हिरासत में लिया है। तांत्रिक पर आरोप है कि वह तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण करता था। वह हिडन कैमरा से महिलाओं के वीडियों रिकॉर्ड करता था और उन्हें डार्क वेब पर बेच देता था। उसके लैपटॉप से 50 से ज्यादा Video मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच करने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। 

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी वाझापाड़ी में 'शनीश्वर' नाम का केंद्र चलाता था। गणेश चतुर्थी के चंदे के सिलसिले में एक स्कूली छात्रा उसके पास पहुंची थी। आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की जिसके बाद मामला सामने आया। 

 

यह भी पढ़ें: जुड़वां बेटियों के नामकरण के लिए जेल से बाहर आया गैंगस्टर, ढोल-नगाड़ों से स्वागत

तंत्र के नाम पर बनाता था अश्लील वीडियो

सेलम पुलिस ने 50 साल के आरोपी विजयराजा को 20 सितंबर यानी रविवार को हिरासत में लिया। वह वाझापाड़ी के पास अपना केंद्र चलाकर लोगों को तांत्रिक विद्या से समस्याओं के समाधान का झांसा देता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं और लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए हिडन कैमरे लगा रखे थे। 

 

कई बार वह आने वाली महिलाओं को प्रसाद या पानी में नशीली चीज मिलाकर दे देता था। बाद में उनके बेहोश होने पर वीडियो बना लेता था। पुलिस को उसके लैपटॉप से महिलाओं और स्कूली छात्राओं के 50 से ज्यादा वीडियो मिले हैं।

छात्रा की वजह से पकड़ा गया

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब गणेश चतुर्थी के लिए चंदा लेने पहुंची एक स्कूली छात्रा के साथ आरोपी ने बदसलूकी की कोशिश की। बच्ची ने तुरंत घर जाकर अपने घरवालों को सब बता दिया।

 

इसके बाद स्थानीय लोग और बच्ची के घरवाले आरोपी के केंद्र पर पहुंचे। खुद को घिरता देख आरोपी ताला लगाकर भागने लगा लेकिन गांव वालों ने पास में ही छिपे आरोपी को ढूंढकर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

फैक्ट्री बंद हुई तो बन बैठा तांत्रिक

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। जब फैक्ट्री बंद हो गई और काम छूट गया तो उसने खुद को 'बाबा' घोषित कर तंत्र-मंत्र का काम शुरू कर दिया।

 

आरोपी ने कबूल किया है कि वह पैसों के लालच में इस तरह के वीडियो बनाकर डार्क वेब पर भेजता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इस काम में उसके साथ कोई और गिरोह या नेटवर्क तो शामिल नहीं है।

Related Topic:#Tamilnadu News

और पढ़ें