logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जुड़वां बेटियों के नामकरण के लिए जेल से बाहर आया गैंगस्टर, ढोल-नगाड़ों से स्वागत

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी रविवार को 5 घंटे की कस्टडी पैरोल पर बाहर आया। वह जुड़वां बेटियों के जन्म के 80 दिन बाद नामकरण समारोह में शामिल हुआ।

 Kala Jathedi, Sandeep alias Kala Jathedi

गैंगस्टर काला जठेड़ी, Photo Credit-ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के सोनीपत का कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी रविवार को 5 घंटे की कस्टडी पैरोल पर बाहर आया। वह जुड़वां बेटियों के जन्म के 80 दिन 
बाद हुई नामकरण समारोह में शामिल हुआ। इस दौरान सुरक्षा के लिए जठेड़ी गांव में करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात रहे। गांव पहुंचने के बाद गैंगस्टर का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।
 
गैंगस्टर काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा और बेटियों से मिला, इसके लिए एक रूम को पहले ही खाली करा दिया गया था। चेकिंग के बाद संदीप और परिजनों को मिलने की अनुमति मिली। हालांकि, संदीप को हवन में बैठने की इजाजत नहीं दी थी कोर्ट ने उसे सिर्फ मुलाकात की अनुमति दी थी। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली SIR में 33 लाख वोटरों को नोटिस, नाम और उम्र की गड़बड़ी सबसे बड़ी वजह

कौन है काला जठेड़ी?  

बता दें कि काला जठेड़ी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान का एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसपर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामले शामिल हैं। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था। 

संदीप हरियाणा के सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है, 2024 में उसने लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी से शादी की थी। उस दौरान भी उसे कस्टडी पैरोल मिली थी। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने साल 2004 में मोबाइल झपटमारी (स्नैचिंग) से छोटे अपराधों की शुरुआत की थी। जेल जाने के बाद वह बड़े अपराधियों के संपर्क में आया। तिहाड़ जेल और बड़े अपराधियों के संपर्क में आने के बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर अपना सिंडिकेट चलाने लगा। 

जुड़वा बेटियों का नामकरण समारोह में पहुंचा 

6 घंटे के पैरोल पर ​​काला जठेड़ी अपनी जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल होने पहुंचा। जैसे ही वह अपने गांव पहुंचा, गांववालों ने ढोल-नगाड़ों से उसका स्वागत किया। उसके पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के साथ उसके घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उसकी जुड़वां बेटियों का नामकरण समारोह उसके घर पर पारंपरिक रस्मों के साथ शुरू हुआ। 

 

बता दें कि काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा ने करीब तीन महीने पहले जुड़वां लड़कियों को जन्म दिया था। फिर अस्थायी पैरोल के तहत उनके नामकरण समारोह में शामिल होने की इजाजत दी गई थी।

सिक्योरिटी जोन में बदला गांव

इस मौके पर घर को फूलों से सजाया गया था, गांव और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पूरा गांव एक सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया और खास जगहों पर पुलिस तैनात रहे।  काला जठेड़ी पर कई क्रिमिनल केस चल रहे हैं।  

Related Topic:#Haryana#haryana news

और पढ़ें