logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पागल कुत्तों ने काट लिया', बोले तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी; विधायक ने किया पलटवार

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने अपने ही विधायकों को 'पागल कुत्तों के काटने' वाला बताया। इस पर विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने पलटवार किया है।

Image of Telangana CM Revanth Reddy speaking in the Assembly

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऐसा लगता है कि हमारी पार्टी के कुछ लोगों को पागल कुत्तों ने काट लिया है। यह बयान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपनी ही पार्टी के विधायकों के खिलाफ दिया है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि ये विधायक सार्वजनिक रूप से हर चीज की आलोचना करते हैं, लेकिन घर आकर सरकार के अच्छे कामों की तारीफ करते हैं। रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बने करीब तीन साल होने वाले हैं। लेकिन अभी भी उनकी अपनी पार्टी के विधायक सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं। ताजा विवाद मुनुगोडे से कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के बयान से शुरू हुआ। राज गोपाल रेड्डी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने और मंत्रियों के क्षेत्रों को ज्यादा फंड दे रहे हैं, जबकि दूसरे क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है।

 

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान के बाद मामला शांत नहीं हुआ। उनके पागल कुत्ते वाले बयान पर कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने भी पलटवार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के रवैये और भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास के लिए फंड मांगने वाले वरिष्ठ विधायकों को धमकी देना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके क्षेत्र का विकास फंड रोकना जारी रहा तो एक और कुरुक्षेत्र होगा।

फंड को लेकर पूछे थे सवाल

विवाद की शुरुआत 18 नवंबर को हुई थी। मुनुगोडे विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने विकास कार्यों के लिए फंड नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, 'तेलंगाना सिर्फ कोडंगल, माधिरा और हुजूरनगर तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र कोडंगल और मंत्रियों के क्षेत्रों को हजारों करोड़ रुपये दे सकते हैं, लेकिन मुनुगोडे जैसे पिछड़े क्षेत्रों को भी विकास के लिए उचित फंड मिलना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: मंगलुरु: कॉलेज कैंपस से छात्रा के अपहरण का वीडियो वायरल, केरल में सुरक्षित मिली

'पागल कुत्तों ने काट लिया'

राज गोपाल रेड्डी की आलोचना के अगले दिन 19 नवंबर को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सिद्दीपेट में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि हमारी पार्टी के कुछ लोगों को पागल कुत्तों ने काट लिया है। वे सार्वजनिक रूप से हर चीज की आलोचना करते हैं, लेकिन घर आकर सरकार के अच्छे कामों की तारीफ करते हैं।'

 

मुख्यमंत्री ने ऐसे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें एर्रागड्डा (मानसिक अस्पताल) ले जाएंगे। उन्होंने किसी विधायक का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी से जोड़कर देखा गया।

 

यह भी पढ़ें: FSSAI बनाम FDA: हाईकोर्ट पहुंची थी महाराष्ट्र सरकार, 2 महीने में वापस ली याचिका

मुख्यमंत्री के बयान पर विधायक का पलटवार

मुख्यमंत्री के बयान के बाद कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी भाषा और व्यवहार में गरिमा रखनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता सत्ता के अहंकार में काम करने वाले नेताओं को पसंद नहीं करती। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं को भ्रष्टाचार और जनता की जरूरतों की अनदेखी करने के बजाय अपने वादे पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए। राज गोपाल रेड्डी ने भगवान अयप्पा से ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की।

Related Topic:#Telangana#Congress

और पढ़ें