logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंगलुरु: कॉलेज कैंपस से छात्रा के अपहरण का वीडियो वायरल, केरल में सुरक्षित मिली

कर्नाटक के मंगलुरु के मेडिकल कॉलेज कैंपस में एक छात्रा को जबरन ले जाने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद छात्रा को केरल में सुरक्षित ढूंढ लिया।

वायरल वीडियो से अपहरण की तस्वीर

अपहरण की तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के मंगलुरु में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा को कुछ लोग कॉलेज कैंपस से जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। घटना 19 नवंबर की शाम कनाचुर मेडिकल कॉलेज में हुई। छात्रा MBBS की पढ़ाई कर रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग छात्रा को घेरकर महिंद्रा थार SUV तक ले जाते और जबरन उसमें बैठाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गाड़ी कॉलेज कैंपस से बाहर निकल जाती है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक था कि छात्रा को उसके परिवार के लोग ही अपने साथ ले गए हैं। बताया गया कि छात्रा मुस्लिम है और एक हिंदू युवक के साथ रिश्ते में थी। 

 

बताया जा रहा है कि छात्रा का परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। इसी विवाद के बीच छात्रा को कॉलेज कैंपस से ले जाने का मामला सामने आया। मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को मामले में केस दर्ज करने, जांच करने और छात्रा का पता लगाने का निर्देश दिया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने साफ किया कि छात्रा बालिग है और उसे अपनी मर्जी से रहने का पूरा कानूनी अधिकार है।

रिश्तेदार के घर से मिली छात्रा

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छात्रा को केरल के कासरगोड जिले में एक रिश्तेदार के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने अपने परिवार के पास लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने उसे सुरक्षा देने की भी बात कही है।

 

यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण: 21 पैक्स अध्यक्ष सस्पेंड, 2 महीने पद से रहेंगे दूर, प्रशासक तैनात

 

कॉलेज के डीन शहनवाज मनीप्पाडी ने कहा कि प्रशासन के पास इस मामले में कुछ करने का विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, 'हम उन्हें रोक नहीं सकते थे। अगर छात्रा चिल्ला रही थी, तो हम क्या कर सकते थे? उनके बीच कुछ मतभेद थे, इसलिए छात्रा ने विरोध किया। वहां मौजूद लोगों को यह अपहरण जैसा लगा।'

 

यह भी पढ़ें: मुंबई: पार्क में फोटो खिंचा रहे कपल पर 8-10 नाबालिगों ने किया हमला, वीडियो वायरल

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि छात्रा बालिग है और उसे यह तय करने का अधिकार है कि वह किसके साथ और कहां रहना चाहती है। परिवार के लोग भी उसकी मर्जी के खिलाफ उसे जबरन अपने साथ नहीं ले जा सकते। पुलिस ने इस मामले में जबरन ले जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

 

Related Topic:#karnataka

और पढ़ें