logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई: पार्क में फोटो खिंचा रहे कपल पर 8-10 नाबालिगों ने किया हमला, वीडियो वायरल

मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक पार्क में फोटो खिंचा रहे कपल पर 8-10 नाबालिगों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो से ली गई मारपीट की तस्वीर

वायरल वीडियो की तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक म्युनिसिपल पार्क में फोटो खिंचा रहे कपल पर 8 से 10 नाबालिग लड़कों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में 8 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। घटना 20 नवंबर की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कों का एक समूह कपल को घेरकर युवक को डंडे और घूंसे मारता दिखाई दे रहा है। लड़की ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि कपल पार्क में फोटो खिंचवा रहा था। इसी दौरान लड़कों ने उन पर कमेंट किए। कपल ने विरोध किया तो लड़कों ने दोनों पर हमला कर दिया।

 

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बीजेपी नेता किरीट सोमय्या ने भी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। उन्होंने दावा किया कि हमले का शिकार हुआ कपल हिंदू है और हमला करने वाले लड़के मुस्लिम हैं। सोमय्या ने इसे 'मुस्लिम गुंडागर्दी' बताते हुए कहा कि पुलिस ने 8 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 5 लड़कों के माता-पिता को नोटिस जारी किए गए हैं।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो की शुरुआत में एक लड़का पीछे से लड़के पर डंडे से वार करता दिखाई देता है। लड़का पीछे मुड़कर विरोध करने की कोशिश करता है, तभी काले कुर्ते में दिख रहा दूसरा लड़का उसे घूंसा मार देता है। इसके बाद समूह के दूसरे लड़के भी अलग-अलग तरफ से युवक पर हमला करने लगते हैं। लड़की कुछ कहने और बीच-बचाव करने की कोशिश करती है तो लड़के उसके साथ भी मारपीट करते हैं।

 

लड़का वहां से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन इसी दौरान नाबालिग लड़कों के समूह का एक लड़का उसके चेहरे पर जोर से घूंसा मारता है। लड़का हाथ से अपना चेहरा बचाने की कोशिश करता है, तभी पीछे से एक और लड़का उस पर हमला कर देता है। इसके बाद लड़का अपना मोबाइल निकालकर हमलावरों की तस्वीर लेने की कोशिश करता है। इस पर लड़के दोबारा उसके पास पहुंचते हैं और मोबाइल पकड़कर मारपीट करने लगते हैं। लड़का फोन लेकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन लड़के उसका पीछा करते हैं। वीडियो में कुछ लड़के ईंट-पत्थरों से हमला करते भी दिखाई देते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हिंदुओं को मुसलमानों से सीखना चाहिए', क्या नसीहत दे रहे हैं रघुराज प्रताप सिंह?

किरीट सोमय्या ने क्या कहा?

बीजेपी नेता किरीट सोमय्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए इसे 'मुस्लिम गुंडागर्दी' बताया। उन्होंने लिखा कि घाटकोपर में फीनिक्स मॉल के पास मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदू युवाओं पर हमला किया। सोमय्या ने कहा कि पुलिस ने 8 लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की है। उन्होंने यह भी बताया कि 5 लड़कों के माता-पिता को नोटिस जारी किए गए हैं।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह दोपहर 4 बजे घटनास्थल का दौरा करेंगे। सोमय्या ने हमले के शिकार युवाओं को हिंदू और आरोपियों को मुस्लिम बताया है। यह उनकी ओर से किया गया दावा है।

 

यह भी पढ़ें: किशनगंज: डोली उठने से एक दिन पहले उठी अर्थी, दूल्हे के परिवार पर हत्या का आरोप

किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की पांच धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 189(2) गैरकानूनी जमावड़े में शामिल होने, धारा 189(4) हथियार या खतरनाक वस्तु के साथ गैरकानूनी जमावड़े में शामिल होने, धारा 118(1) जानबूझकर चोट पहुंचाने, धारा 352 जानबूझकर अपमान करने और धारा 351(2) आपराधिक धमकी देने से संबंधित है। आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई किशोर न्याय कानून के तहत की जाएगी।

Related Topic:#mumbai news

और पढ़ें