logo

ट्रेंडिंग:

Telangana Elections: 1200 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, क्या है बीजेपी का हाल?

तेलंगाना निकाय चुनाव में विपक्षी दल कुछ खास नहीं कर पाए। अभी तक के नतीजों में कांग्रेस को बंपर बढ़त मिली है। बीआरएस 140 सीटों पर जीती तो वहीं बीजेपी को सिर्फ 37 सीटों पर कामयाबी मिली।

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है। पार्टी ने 2,582 वार्ड में से 1200 से ज्यादा वार्डों में  आगे चल रही है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 600 से अधिक वार्ड में बढ़त मिली है। बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को सिर्फ एक वार्ड में जीत मिली है। 14 निर्दलीय और 12 लोग निर्विरोध जीते।

 

यह भी पढ़ें: पूरे गांव में हाथियों का उत्पात, कुचलकर 6 लोगों को मारा, कई घर भी तोड़े

कौन-कितनी सीटों पर जीता

  • कांग्रेस- 240
  • बीआरएस- 140
  • बीजेपी- 37
  • एआईएफबी- 6
  • एआईएमआईएम- 1
  • सीपीएम- 1
  • निर्विरोध- 12
  • निर्दलीय- 14

 

 

 

तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 निकाय के 2,582 और सात नगर निगम के 414 वार्ड में वोटिंग हुई थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे से 123 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी है।

 

चुनाव में करीब 73 फीसद मतदाताओं ने वोटिंग की थी। तेलंगाना के डीजीपी बी शिवधर रेड्डी का कहना है कि मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्रों पर करीब 12,000 पुलिसकर्मी और क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैनात किया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap