तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरी जिले में शुक्रवार देर रात एक फार्मास्युटिकल कंपनी में अचानक केमिकल रिएक्टर में विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, 9 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात पोचमपल्ली मंडल स्थित इकाई में उस समय हुई, जब कर्मचारी की शिफ्ट बदल रही थी। विस्फोट के बाद इकाई में आग लग गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में घायल हुए 9 लोगों में से 2 लोग 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। अन्य सात को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: प्रज्वल रेवन्ना रेप केस: मुख्य गवाह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा
अधिकारियों ने क्या बताया?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब नाइट शिफ्ट के दौरान कर्मचारी काम बदल रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, रिएक्टर में धमाके के तुरंत बाद यूनिट में आग लग गई, जिससे वहां मौजूद मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि प्लांट के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
घायल नौ कर्मचारियों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उनका शरीर 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है। इस हादसे में सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पुलिस ने इस हादसे की जानकारी दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
इस हादसे की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल घटना की आगे जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिएक्टर में धमाका आखिर किस वजह से हुआ।
जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी, फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा, इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों की हालत को देखते हुए उन पर खास नजर रखी जा रही है।