logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुर्के में आई महिलाओं ने शोरूम से चोरी कर लिया 2 करोड़ का सोना, भनक तक नहीं लगी

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ज्वेलरी शोरूम से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शोरूम से करीब 1.5 किलो सोने के गहने चोरी हो गए और कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगा।

Representative image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ज्वेलरी शोरूम से करीब 1.5 किलो सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वारदात शाहगंज इलाके में स्थित विश्वास ज्वेलर्स में हुई और चोरी किए गए सोने की कीमत कम से कम 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

 

पुलिस के मुताबिक, चोरी करने वाले गिरोह में चार महिलाएं बुर्का पहनकर आई थीं और उनके साथ दो पुरुष भी इस वारदात में शामिल थे। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरोह के सदस्य सीधे चोरी करने नहीं पहुंचे थे। उन्होंने पहले अलग-अलग समय पर ग्राहक बनकर शोरूम में एंट्री ली और वहां की पूरी व्यवस्था को समझा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का ध्यान अपनी तरफ रखा, ताकि किसी को उन पर शक न हो।

 

यह भी पढ़ें: 'गुरु साहिब कृपा करें', बीजेपी-अकाली गठबंधन को लेकर हरसिमरत कौर ने क्या कहा?

कैसे की चोरी?

इस पूरी वारदात का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया। फुटेज में नजर आता है कि जब शोरूम के कर्मचारी ग्राहकों को गहने दिखाने में व्यस्त थे, तभी काउंटर के नीचे से एक हाथ कुछ सेकंड के लिए बाहर आता है और गहनों का एक डिब्बा उठाकर गायब हो जाता है। गिरोह के बाकी सदस्य उस समय कर्मचारियों को दूसरी तरफ उलझाए हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर करीब 1.5 किलो सोने के गहने चोरी कर लिए गए।

चोरी का पता भी नहीं चला

इन चोरों ने इतनी प्लानिंग के साथ चोरी की कि शॉरूम के कर्मचारियों को उसके बारे में बिल्कुल भी नहीं पता चलता। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना का पता तुरंत नहीं चल पाया। घटना के बाद में जब शोरूम में गहनों की जांच की गई तो करीब 2 करोड़ रुपये के सोने के गहने गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई। फुटेज से पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके के बारे में अहम सुराग मिले हैं।

आरोपियों की तलाश जापी

इस मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है। जांच अधिकारियों की कोशिश है कि आरोपियों की पहचान करने के साथ-साथ यह भी पता लगाया जाए कि वे किस रास्ते से शोरूम में आए, वारदात के बाद किस रास्ते से बाहर निकले और चोरी के बाद कहां गए। पुलिस उनके संभावित ठिकानों का भी पता लगाने में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें: खेलते-खेलते बस के ऑटोमेटिक दरवाजे में फंसी 7 साल के बच्चे की गर्दन, हो गई मौत 

सोन की बरामदगी की कोशिशें

फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और उनकी तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस ने सोने की बरामदगी के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द से जल्द इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए कोशिशें कर रहे हैं। इस घटना के बाद कारोबारियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें