logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हनीमून मनाने गए थे दार्जिलिंग, बारबेक्यू के पास बैठे तभी लगी आग, नई दुल्हन झुलसी

दार्जिलिंग में एक कपल हनीमून मनाने गए थे। जहां एक बारबेक्यू के पास बैठे थे, तभी बारबेक्यू की आग की लपटों में महिला बुरी तरह झुलस गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

fire broke out and bride burns

बारबेक्यू के पास बैठे कपल, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने गया था। जहां कपल को ऐसे आग हादसे का सामना करना पड़ा, जिसमें महिला बुरी तरह झुलस गई। यह दंपती दार्जिलिंग के एक होमस्टे में ठहरे थे, जहां रात के समय कपल बारबेक्यू के पास बैठे थे। तभी एक तीसरे शख्स ने बारबेक्यू में कुछ ऐसा लिक्विड डाला, जिससे आग की लपटें तेज हो गईं। यही आग की लपटें महिला तक पहुंच गईं और वह बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद पति ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

यह हादसा दार्जिलिंग के कार्सियांग में हुआ था, जब 13 सितंबर को दंपती सिटोंग के एक होमस्टे में ठहरे थे। बारबेक्यू में लिक्विड डालने के बाद आग लग गई थी। इस हादसे में झुलसी महिला का नाम निकिता दास है, जिनके पति का नाम समीर दास है।

 

यह भी पढ़ें: 73 साल के शख्स ने तेज रफ्तार में चलाई कार, बाइक को घसीटा, युवक हुआ घायल

आग में झुलसी निकिता

यह हादसा तब हुआ, जब निकिता दास अपने पति समीर दास के साथ एक बारबेक्यू के पास बैठी थीं। इनके साथ एक शख्स भी बैठा हुआ था, जिसने बारबेक्यू के पास या बारबेक्यू पर केन से कोई लिक्विड डाल दिया। जिसके बाद कुछ ही सेकंड में आग तेज भड़क गई। जब तक निकिता और समीर कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटें निकिता की तरफ बढ़ चुकी थीं।

निकिता बुरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थीं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आग से घिरी निकिता जमीन पर गिर गईं। इस दौरान समीर दौड़कर निकिता की तरफ आते हैं और आग बुझाने की कोशिश करते हैं। आग की लपटों से घिरी निकिता दर्द से चिल्लाने लगती हैं।

 

यह भी पढ़ें: तेज आवाज में बात करने पर हुआ झगड़ा, ऑटो में बैठी महिला को उतारकर सरेआम पीटा

 

जिस आदमी ने बारबेक्यू पर लिक्विड डाला था, वह भी अपनी टी-शर्ट उतारकर आग बुझाने में मदद करता नजर आया। इसके बाद होमस्टे के कर्मचारी और अन्य लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद निकिता और समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बारबेक्यू के इस्तेमाल पर उठे सवाल

इस हादसे का वीडियो देखने के बाद लोगों ने लापरवाही से बारबेक्यू के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं। इस हादसे का वीडियो गुरुवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


और पढ़ें