logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केरल में दी थी PSC की परीक्षा, 60 की उम्र हो जाने पर आया ज्वाइनिंग लेटर

केरल के एक व्यक्ति को 18 साल के इंतजार के बाद PSC का जॉइनिंग लेटर मिला। उम्मीदवार की रिटायरमेंट हो चुकी है। इस मामले को लेकर उम्मीदवार ने निराशा जाहिर की है।

a man received joining letter

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

केरल के मलप्पुरम जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने 18 साल पहले पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) का एग्जाम दिया था। रिजल्ट में उन्हें एक अच्छी रैंक मिली थी लेकिन नौकरी का जॉइनिंग लेटर नहीं मिला। जॉइनिंग लेटर मिलने में 18 साल लग गए। अब उस परीक्षा के रिजल्ट की वैधता ही खत्म हो चुकी है। साथ ही, शख्स की उम्र नौकरी के लिए वाजिब उम्र से ज्यादा है।

 

मलप्पुरम जिले में रहने वाले अब्दुल मजीद ने 2005 में PSC का एग्जाम दिया था। जिसमें उन्होंने अरबी भाषा के शिक्षक पद की परीक्षा दी थी। एग्जाम रिजल्ट में उनका नाम रैंक लिस्ट में शामिल था। रैंक के आधार पर जॉइनिंग लेटर मिलने वाला था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह लेटर 26 अप्रैल को मिला था। जिसे देखकर अब्दुल मजीद को खुशी कम, अफसोस ज्यादा हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि रैंक सूची की वैधता तीन साल तक ही रहती है तो उस हिसाब से 2005 PSC एग्जाम के रिजल्ट की वैधता 2008 तक थी।

 

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची को नाली में डुबा रहा था पिता, वीडियो वायरल होने पर हुआ गिरफ्तार

 

रिटायरमेंट की उम्र में मिला जॉइनिंग लेटर

अब्दुल मजीद को 26 अप्रैल 2026 को त्रिशूर PSC कार्यालय से लेटर मिला था। लेटर के मुताबिक, अब्दुल मजीद को 3 महीने के अंदर नौकरी जॉइन करनी होगी। इस मामले की सबसे बड़ी दुविधा यह है कि उनकी उम्र 60 साल हो चुकी है। दस्तावेजों के मुताबिक अब्दुल का जन्म 27 मई 1966 में हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र 60 साल है, जिस उम्र में शिक्षकों को रिटायरमेंट मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: यूरोप ट्रिप के लिए पैसे और iPhone लेने का आरोप, बिहार में सस्पेंड हुए 2 IAS अफसर

 

अब्दुल मजीद ने अपनी उम्र को लेकर अहम बात बताई। अब्दुल ने बताया कि उनकी असली जन्म तिथि 27 मई 1967 है, कागजों में गलती से 1966 लिखा गया था। अगर PSC कार्यालय यह समस्या समझता है, तो अब्दुल एक साल के लिए नौकरी कर सकते हैं। यह मामला सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया की देरी को उजागर करता है।


और पढ़ें