logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुल्लू के आनी में आधी रात दर्दनाक हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त; चार की मौत, एक घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी में आधी रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा हरिपुर-नगान क्षेत्र में करीब साढ़े तीन बजे हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

kullu road accident

हादसे का शिकार हुई कार, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा हरिपुर-नागन क्षेत्र में सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में करीब पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

 

ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि ये लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: धौलासिद्ध प्रोजेक्ट: 800 करोड़ देकर SJVN से वापस क्यों लेगी हिमाचल सरकार?

 

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान अभी जारी है। प्रशासन की टीमें हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही हैं। मृतकों की पहचान, राहुल राणा पुत्र जगदीश चंद्र, विक्की पुत्र हिरा सिंह, बालकृष्ण पुत्र ढीक राम और गुंजन पुत्र राम प्रकाश के रूप में हुई है। ये चारों आनी उपमंडल के जाबो गांव के रहने वाले थे। इसी हादसे में सुरेश कुमार पुत्र मोहन लाल घायल हुए हैं। उन्हें रामपुर अस्पताल में एडमिट कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।  

 

यह भी पढ़ें: डाक पार्सल वैन से कर रहे थे शराब की तस्करी, बक्सर में 10 लाख की खेप बरामद

 

हादसे की सूचना कुल्लू पुलिस कंट्रोल रूम, तहसीलदार आनी, एसडीके आनी और एसडीएम आनी को दे दी गई है। प्रशासन की ओर से हादसे के बाद आगामी कार्रवाई जारी है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को फौरी तौर पर 25-25 हजार रुपये की मदद का एलान किया गया है। घटना की सूचना पर मिलने के बाद पहुंचे स्थानीय विधायक नागेंद्र कुमार ने भी इस पर दुख जताया है।


और पढ़ें