logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारिश में घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर किया यौन शोषण, TVK नेता गिरफ्तार

तमिलनाडु में TVK नेता को एक कॉलेज छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में विपक्ष सीएम पर निशाना साध रहा है।

यौन शोषण के आरोप में टीवीके नेता गिरफ्तार

यौन शोषण के आरोप में टीवीके नेता गिरफ्तार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में कॉलेज की एक छात्रा के कथित यौन शोषण के मामले में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेता एल. क्रिस्टोफर को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रिस्टोफर TVK की केंद्रीय जिला कार्यकारिणी समिति का सदस्य है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बारिश में एक कॉलेज की छात्रा को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे घर छोड़ने का आश्वासन दिया। जब छात्रा कार में बैठ गई तो उसने कथित तौर पर कार में ही उसका यौन उत्पीड़न किया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अब आरोपी क्रिस्टोफर को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

यह मामला उस समय का है, जब नागरकोइल के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपनी एक सहेली के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी। दोनों बस का इंतजार कर रही थीं, तभी बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान क्रिस्टोफर उस रास्ते से जा रहा था और वह छात्राओं के पास कार लेकर पहुंचा।

 

यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 2 बहनों ने की खुदकुशी, 4 बच्चे भी मरे

घर छोड़ने के बहाने बैठाया

बारिश के कारण छात्राओं को घर जाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में क्रिस्टोफर ने उन्हें घर छोड़ने की पेशकश की। बताया जा रहा है कि वह पीड़ित छात्रा की सहेली को पहले से ही जानता था। उसने दोनों को घर छोड़ने की पेशकश की और कहा कि वह भी उसी दिशा में जा रहा है। बारिश के कारण दोनों छात्राएं उसकी कार में बैठ गईं।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, क्रिस्टोफर ने पहले अपनी जानकार छात्रा को मोलाचल में उतार दिया। इसके बाद वह दूसरी छात्रा को कुलशेखरम की ओर उसके घर छोड़ने के लिए ले जाने लगा। छात्रा के आरोप के अनुसार, रास्ते में क्रिस्टोफर ने कार रोक दी और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। छात्रा ने इसका विरोध किया और कार से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन वह भागने में नाकाम रही। बाद में आरोपी उसे घर के पास छोड़कर वहां से चला गया।

 

यह भी पढ़ें: 'ड्रिंक नहीं की, दारू पी', नशे में गलत साइड कार चलाती पकड़ी गई महिला पुलिसकर्मी

छात्रा ने दर्ज करवाई शिकायत

घर पहुंचने के बाद छात्रा ने सबसे पहले अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपनी सहेली को भी पूरी बात बताई। इसके बाद उसी दिन दोनों छात्राएं एक साथ पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपी क्रिस्टोफर की तलाश शुरू कर दी। 

 

मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी कथित तौर पर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया और गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु में कुछ महीने पहले ही TVK की सरकार बनी है और इस घटना के बाद सीएम विजय विपक्ष के निशाने पर आ गए। विपक्षी पार्टियों ने इस घटना के बाद सीएम विजय और उनकी पार्टी पर सवाल खड़े किए। 

Related Topic:#Tamilnadu News

और पढ़ें