logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ड्रिंक नहीं की, दारू पी', नशे में गलत साइड कार चलाती पकड़ी गई महिला पुलिसकर्मी

पुणे में एक महिला पुलिसकर्मी रॉन्ग साइड बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पकड़ी गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने ड्रिंक नहीं की है बल्कि दारू पी है।

नशे की हालत में कार चलाती मिली महिला पुलिसकर्मी

नशे की हालत में कार चलाती मिली महिला पुलिसकर्मी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। पुलिस पर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी होती है लेकिन पुणे में एक महिला पुलिस अधिकारी शराब पीकर कार चलाती हुई नजर आईं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला बिना नंबर प्लेट वाली कार में मिली थी। जब उससे शराब पीने को लेकर सवाल किया गया, तो उसने ऐसा जवाब दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। 

 

महिला पुलिस अधिकारी की गाड़ी रुकवाकर कुछ लोग पूछताछ कर रहे थे। महिला ड्राइविंग सीट पर बैठी है और अपना बचाव करने के बजाय लोगों के सवालों पर उसने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है, 'मैंने ड्रिंक नहीं की, दारू पी है।' इस बयान के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है और महिला पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'रिजीम चेंज के लिए हिंसा की नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी', यूपी सरकार का एलान

 

बिना नंबर प्लेट की कार

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस अधिकारी की कार पर नंबर प्लेट नहीं थी और वह गलत साइड में गाड़ी चला रही थी। इसके बाद लोगों ने गाड़ी को रुकवाकर कथित तौर पर पूछताछ की। लोगों ने महिला से सवाल किया कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी सड़क पर वह कैसे चला रही हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अधिकारी लोगों को वहां से जाने के लिए कह रही हैं और वह नशे की हालत में हैं। इसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति महिला से पूछता है कि क्या आपने ड्रिंक किया है। इसके जवाब में महिला ने कहा, 'मैंने ड्रिंक नहीं की, दारू पी है।' वीडियो में महिला ठीक से बात भी नहीं कर पा रही है और वह बार-बार वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कह रही है। कुछ समय बाद वह कैमरे को पकड़ने की कोशिश भी करती है। 

 

यह भी पढ़ें: 6 राज्यों में SIR से करोड़ों नाम कटे, संदिग्ध विदेशी नागरिक मिले सिर्फ 1600

FIR दर्ज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में पुणे पुलिस ने FIR दर्ज करने और महिला पुलिसकर्मी को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की है। सोशल मीडिया पर लोग महिला पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और उसके व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। 


और पढ़ें