logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिजनौर में 'आंटी' के कमरे पर जाते थे दो भाई, HIV से एक की मौत

बिजनौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक मोहल्ले में एक महिला पर कई लोगों से शारीरिक संबंध बनाकर HIV संक्रमित करने का आरोप है।

Bijnor hiv news

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक मोहल्ले में एक महिला ने कई लोगों से शारीरिक संबंध बनाकर HIV संक्रमित कर दिया। आरोप है कि महिला ने यह जानबूझकर किया। खबर सामने आई है कि महिला के संपर्क में दो चचेरे भाई आए थे, जिनमें से एक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

 

मामला सामने आने के बाद बिजनौर पुलिस और जिला स्वास्थ्य विभाग जांच में जुट गए हैं, लेकिन मामला सामने आने के बाद आरोपी महिला मोहल्ले से अचानक से गायब हो गई है। लोगों को चिंता है कि महिला ने औरों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए होंगे। हालांकि, महिला ने भाइयों को HIV संक्रमित किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सेब खरीद के बढ़े दाम, सीएम सुक्खू के पिटारे से और क्या निकला?

कैसे खुला पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बिजनौर शहर से सटे एक गांव में करीब दो साल पहले एक महिला किराए पर रहने के लिए आई थी। स्थानीय लोगों ने बताया है कि कुछ समय बाद उसके कमरे पर युवकों का आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान दो चचेरे भाइयों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों का पहले स्थानीय डॉक्टर ने इलाज किया लेकिन ठीक नहीं होने पर उन्हें बिजनौर, ऋषिकेश और देहरादून के अस्पतालों में ले जाया गया।

 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, 8 छात्र समुद्र में डूबे; पिकनिक मनाने गए थे

महिला के कमरे पर जाते थे

आगे की जांच के दौरान डॉक्टरों ने दोनों चचेरे भाइयों में HIV संक्रमण पाया। इसके बाद उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, बीमार युवक ने HIV की पुष्टि के बाद महिला के संपर्क में आने की बात बताई है। उसने अपने चचेरे भाई को भी महिला के कमरे पर आते-जाते देखने की बात कही।


और पढ़ें