logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पिता, 2 बच्चों को किया किडनैप, रास्ते में टैंकर से भिड़ी बोलेरो, मौके पर हुई मौत

किडनैपर्स ने गुरुग्राम से 2 बच्चों को किडनैप किया उसके बाद बरेली सड़क हादसे में किडनैपर्स की मौत हो गई। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं।

Uttar Pradesh kidnapper

प्रतीकात्मक तस्वीर,Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दर्दनाक कार एक्सीडेंट हो गया जिसमें कथित तौर पर 3 किडनैपर्स की मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ये किडनैपर्स एक ऑटो चालक और उसके दो बच्चों का गुरुग्राम से अपहरण करके बरेली से गुजर रहे थे। उसी बीच किडनैपर्स की बोलेरो गाड़ी एक टैंकर से टकरा गई, जिसमें तीनों किडनैपर्स की मौके पर मौत हो गई। हालांकि बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और वे इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। ऑटो ड्राइवर की पत्नी पूजा ने पति और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 

यह घटना 4 अप्रैल को गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 इलाके की है, जहां ऑटो चालक मनोज और उसके दो बच्चे मयूर और लक्ष्य को किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद ऑटो चालक और बच्चों को किडनैपर्स गुरुग्राम से बरेली ले गए थे। उसके बाद किडनैपर्स दोनों बच्चों को बरेली से वापस गुरुग्राम ले जा रहे थे उसी दौरान लखनऊ-बरेली हाईवे पर किडनैपर्स की तेज रफ्तार बोलेरो कार सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 3 आरोपी किडनैपर्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक आरोपी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब पुलिस ने घायल बच्चों को देखा तो पता चला कि ये वही बच्चे हैं जिनका गुरुग्राम से किडनैप किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: रूस की सेना में भर्ती हुआ भारतीय जवान, यूक्रेन से जंग में शहीद हुआ, घर लाश आई

जान-पहचान का था किडनैपर

हादसे में मारे गए आरोपियों की पहचान मनमोहन, विशेष यादव और सिकंदर के रूप में हुई है। इनमें मनमोहन मुख्य आरोपी है। मनमोहन बरेली के फरीदपुर का रहने वाला था और बताया जा रहा है कि मनमोहन पीड़ित परिवार के गांव का ही व्यक्ति था। एक अन्य आरोपी प्रिंस घायल है और पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बच्चों के पिता मनोज को बरेली के फरीदपुर में एक घर में बंधक बनाकर रखा था। हादसे के बाद पुलिस ने मनोज को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

ऑटो चालक की पत्नी से मांगी फिरौती

4 अप्रैल की शाम को मनोज दोनों बच्चों मयूर और लक्ष्य समेत एक सवारी को ऑटो में बिठाकर हनुमान मंदिर छोड़ने गया था लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। पूजा अपने पति को ढूंढते-ढूंढते मंदिर गई लेकिन वहां मनोज नहीं मिला। इसके बाद पूजा ने कई बार कॉल किया लेकिन ऑटो चालक ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। काफी देर बाद किडनैपर्स ने खुद पूजा को फोन किया और फिरौती की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि वह पुलिस को कुछ न बताए।

Related Topic:#State News

और पढ़ें