logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार के बांका में दिनदहाड़े फायरिंग, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत

बांका में बदमाशों ने बाइक सवार दो दोस्तों को रोककर दिनदहाड़े गोली मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से पूरे इलाके में डर का माहौल है और पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के बांका जिले में दिनदहाड़े दो लड़कों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी और उन पर बहुत सारी गोलियां चला दीं। दोनों लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इस इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

 

यह घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के ऊपरी टोला के पास हुई। मारे गए लड़कों की पहचान धर्मराय गांव के रहने वाले सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह के रूप में हुई है। सिट्टू, जगदीश सिंह का बेटा है और गुंजन, अर्जुन सिंह का बेटा है। दोनों दोस्त बाइक से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि बदमाश पहले से ही छिपकर बैठे थे। जैसे ही दोनों की बाइक वहां पहुंची, बदमाशों ने बाइक रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगते ही दोनों लड़के गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: ई रिक्शा से गई, पार्किंग की बिल्डिंग से कूद गई, महिला ने की खुदकुशी

फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी

गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकले लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी।  बांका के एसपी अमितेश कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीपीओ अमर कुमार विश्वास, इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह और थानाध्यक्ष राकेश कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने घटना वाली जगह को चारों तरफ से घेर लिया और अपनी जांच शुरू की।

 

पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के तीन खोखे बरामद हुए हैं। सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया और सबूत इकट्ठे किए गए। पुलिस अब हर तरीके से मामले की जांच कर रही है। बाइक पर तीन युवक सवार थे और फायरिंग में तीसरा युवक भी घायल हुआ है जो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने दोनों लाशों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

अभी हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस को शक है कि यह मामला आपसी दुश्मनी का हो सकता है। पुलिस दूसरे पॉइंट पर भी जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है और आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: बिहार: कोचिंग गए दो भाई-बहन लापता, ढूंढ रहे घरवाले, फिर सक्रिय अपहरण गैंग?

 

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है और लोग डरे हुए हैं। माहौल को देखते हुए पुलिस ने गांव में पहरा बढ़ा दिया है। मारे गए युवकों के घर वालों ने मांग की है कि हमारे बेटों को मारने वालों को फांसी की सजा मिले। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस अब मृतकों के दोस्तों और जानने वालों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देख रही है।


और पढ़ें