logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जहां था PM मोदी का कार्यक्रम, उसी के पास मिली जिलेटिन की छड़ें

बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जिलेटिन की छड़ रखने के पीछे की वजह तलाश रही है।

PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आयोजित होना था, उसके पास ही सड़क किनारे जिलेटिन की दो छड़ें मिलने से हड़कंप मच गया। बेंगलुरु पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह छड़ें यहां कैसे पहुंची? पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

 

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक नियमित जांच के वक्त कग्गलीपुरा थाना क्षेत्र के तातागुनी के नजदीक अगारा झील के पास जिलेटिन की दो छड़ें मिली हैं। यही से कुछ दूर स्थित सड़क से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  'आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर' के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें: शादी के तीन महीने बाद ही हत्या, आखिर पत्नी से क्या चाहता था पति?

 

एक बयान में बेंगलुरु पुलिस ने कहा, 'रविवार सुबह प्रधानमंत्री के आने से पहले सुरक्षा जांच के दौरान एक फुटपाथ के किनारे जिलेटिन की दो छड़ें मिलीं। यह जगह मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किमी दूर है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले चेकिंग के दौरान फुटपाथ के किनारे से जिलेटिन की दो छड़ें मिलीं। यह जगह मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर है, जहां PM मोदी को पहुंचना था। आगे की जांच जारी है। डीआईजी सेंट्रल रेंज, बेंगलुरु।

 

यह भी पढ़ें: नशेड़ी बेटे से तंग आकर दी 5 लाख की सुपारी, हत्या कर लाश नहर में फेंक दी

 

पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीमें मौके पर पहुंची। अब पुलिस इन छड़ों को रहने के पीछे की वजह का पता लगा रही है।


और पढ़ें