logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नदी में नहाते वक्त बनाई Video, घर वालों ने उल्टा डांटा; सहमी बेटियों ने पिया जहर

नदी में नहाते वक्त वीडियो बनाने और घर वालों की डांट से परेशान होकर दो नाबालिग सहेलियों ने जहर खा लिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय दो नाबालिग लड़कियों का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और फोटो खींच ली। इनमें से एक लड़की 16 साल की है और दूसरी 17 साल की है। जब यह बात घरवालों को पता चली तो उन्होंने लड़कियों को बुरी तरह डांटा, जिससे दुखी होकर दोनों सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया।

 

यह मामला पहाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है जहां शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को यह सूचना मिली कि दो लड़कियों ने जहर खा लिया है। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही लड़कियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कर्वी के जिला अस्पताल भेज दिया गया था। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने क्या गलती की है जो माफी मांगूं?' पप्पू यादव का दोटूक जवाब

डांट की वजह

बांदा अस्पताल ले जाते समय लड़कियों ने रास्ते में पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले जब वे यमुना नदी में नहाने गई थी, तभी कुछ बदमाशों ने छिपकर उनकी फोटो ली और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। जब यह बात उनके परिवार के बताई गई, तो उन्होंने लड़कियों को बहुत डांटा। लड़कियों को वीडियो वायरल होने के डर और घर वालों की नाराजगी से परेशान होकर दोनों ने जहर खा लिया।

 

यह भी पढ़ें: UP में स्मार्ट मीटर वालों को राहत, अब बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली

अलग-अलग पुलिस टीमें

इस मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं। पहली टीम अस्पताल में लड़कियों के इलाज पर नजर रख रही है वहीं दूसरी टीम परिवार से बातचीत कर रही है और तीसरी टीम सबसे महत्वपूर्ण काम वीडियो बनाने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Topic:#State News#UP Police

और पढ़ें