logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जयपुर में गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत, एक घायल; सीवर खुदाई कर चल रहा था काम

जयपुर के ताला मोड़ के चंदवाजी इलाके में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। साध ही हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Jaipur wall collapsed

जयपुर में गिरी दीवार। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर के ताला मोड़ के चंदवाजी इलाके में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। साध ही कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद से लोगों को बाहर निकाला गया।

 

हादसे में जान गंवाने वालों में दो मजदूर और एक अन्य शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब सेफ्टी टैंक बनाने का काम चल रहा था। इसी समय अचानक से दीवार ढह गई और यह हादसा हो गया।

 

यह भी पढ़ें: लाल रंग से पहचाने जाएंगे रेप के खूंखार अपराधी, तमिनलाडु लाया नया कलर सिस्टम

पुलिस का सामने आया बयान

जयपुर ग्रामीण के एडिशनल पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मजदूर निर्माणाधीन स्थल पर सीवरेज के गड्ढे में काम कर रहे थे। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया और एक का इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के घर चोरी, सायरन सुनते ही सामान छोड़ भागे चोर

 

 

 

स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर चंदवाजी थाने की पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

Related Topic:#Rajasthan News

और पढ़ें