logo

ट्रेंडिंग:

चादर से रस्सी बनाई और 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर जेल से भाग गए कैदी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जेल से दो कैदी चादर की रस्सी बनाकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर दिनदहाड़े फरार हो गए। घटना के बाद डीएम, एसपी व कानपुर डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

Kannauj Jail

कन्नौज जेल, Photo Credit- ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर प्रदेश के कन्नौज की एक जेल से 5 जनवरी को दो कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। दोनों ने जेल स्टाफ को चकमा देते हुए दिनदहाड़े भागने की घटना को अंजाम दिया। कैदियों ने चादर की रस्सी बनाकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदी और फरार हो गए। इस घटना की खबर फैलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिला अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, SP और कानपुर के DIG जेल परिसर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

 

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा, 'दो कैदी जेल से भाग गए हैं। इस मामले में FIR दर्ज की जा रही है। यह लापरवाही का मामला है।'

 

यह भी पढ़ें- कार्तिगई दीपम विवाद: पहाड़ी पर जला सकेंगे मशाल, हाई कोर्ट ने बरकरार रखा फैसला

प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

प्रशासन ने इस मामले को लेकर जेल अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। साथ ही, उन्हें पकड़ने के लिए पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दो में से एक POCSO का आरोपी

डीएम आशुतोष ने भागे हुए कैदियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों में से एक चोरी के आरोप में सजा काट रहा था जबकि दूसरा  POCSO एक्ट  के तहत आरोपी था। दोनों के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज की गई है। डीएम ने कहा, 'मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो जेल सुरक्षाकर्मी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' 


यह भी पढ़ें- घर में चोरी करने घुसा था चोर, दीवार के छेद में फंस गया, पुलिस बुलाई तब निकला

दो  अधिकारी सस्पेंड

फिलहाल इस मामले में जेलर विनय प्रताप सिंह और डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद को लखनऊ में जेल मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है। जेल वार्डन शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा और नवीन कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

 

DIG जेल प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा, 'कन्नौज जिला जेल से दो कैदियों के भागने की घटना सामने आई है। सुबह पता चला कि दोनों गायब हो गए हैं। गायब होने के बाद पता चला कि दोनों चादर की रस्सी बनाकर जेल से कूद कर भाग गए। जेल परिसर से CCTV  फुटेज निकाले गए हैं। साथ ही लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। आगे और बयान लिए जाएंगे। सभी डिटेल्स का पता लगाने के लिए पूरी जांच चल रही है।'

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap