logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वार्डन पर हथौड़े से किया हमला, आंध्र प्रदेश में जेल से फरार दो कैदी

आंध्र प्रदेश की एक जेल से दो कैदी फरार हो गए हैं। कैदियों ने जेल से भागने के लिए वार्डन पर हथौड़े से हमला कर चाबी छिनी। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

Jail Break

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चोडावरम की एक जेल से दो कैदी फरार हो गए हैं। कैदियों के भागने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कैदियों ने जेल से भागने के लिए जेल वार्डन समेत अन्य कर्मचारियों पर हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस दोनों फरार कैदियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जेल से भागे कैदियों की पहचान नक्का रविकुमार और बेजवाड़ा रामू के रूप में हुई है। जेल की रसोई में ड्यूटी पर तैनात रामू ने जेल कर्मचारियों पर हमला किया और फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जेल की रसोई में काम कर रहे रामू ने अचानक एक मुख्य वार्डन पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए लेकिन फिर भी उन्होंने रामू को रोकने की कोशिश की। हथौड़े से उनके सिर पर चोट लग गई थी जिस कारण वह उसे रोक नहीं पाए और खुद जमीन पर गिर गए। 

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का नाम लेकर मोहन यादव ने किसे कंश और रावण कह दिया?

अफरा-तफरी में चाबी छिन भागा कैदी

जब रामू ने वार्डन पर हमला किया तो पूरे जेल में अफरा -तफरी मच गई। इस बीच रामू वार्डन की चाबियां छीनकर जेल से भागने में कामयाब रहा। जेल में अचानक अफरा-तफरी मचने से बेजवाड़ा नक्का रविकुमार नाम का एक और कैदी फरार हो गया। वह भी रसोई में काम कर रहा था। वह भाग रहे कैदी का पीछा करने के बहाने से उसके पीछे भागा था लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। 

तलाश में जुटी पुलिस

जब तक अन्य पुलिस कर्मी अलर्ट हुए तब तक दोनों कैदी फरार हो चुके थे। इसके बाद घायल वार्डन को इलाज के अस्पताल ले जाया गया। वार्डन की हालत स्थिर बताई जा रही है। चोडावरम पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार कैदियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने दोनों कैदियों को जल्द पकड़ने की बात कही है।

 

यह भी पढ़ें: बैकफुट पर आ गए अजित पवार, महिला IPS को डांटने पर दी लंबी-चौड़ी सफाई

असम से भागे थे कैदी

यह कोई पहली घटना नहीं है जब कैदी जेल से भागे हैं। कई बार जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण भी ऐसी घटनाएं होती हैं। असम के मोरीगांव जिला जेल से पिछले हफ्ते ही दो कैदी फरार हो गए थे। इस घटना ने एक बार फिर जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए। इससे लगभग 10 महीने पहले इसी जेल से पांच कैदी दीवार तोड़कर भाग निकले थे,जिनमें 2 कैदियों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है।

Related Topic:#Andhra Pradesh News

और पढ़ें