logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राहुल गांधी का नाम लेकर मोहन यादव ने किसे कंश और रावण कह दिया?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पन्ना जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हिंदुओं को गाली देन का आरोप लगाया।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव। ( Photo Credit: X/@DrMohanYadav51)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के मंदिर निर्माण में कांग्रेस 50 साल से अड़ंगा लगा रही थी। कांग्रेस नेता हिंदुओं को गाली देते हैं और वोट मांगने के वक्त खुद को हिंदू बताने लगते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन करने सब कोई गया। मगर राहुल गांधी और उनकी बहन नहीं गईं। जनता इनको माफ नहीं करेगी। 50 साल तक कांग्रेस सत्ता से बाहर रहेगी।

 

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, 'ये राहुल गांधी हिंदुओं का अपमान करता है। हिंदुओं को पता नहीं क्या-क्या गालियां देता है। वो मणिशंकर अय्यर, सनातन धर्म के लिए यह डेंगू की बीमारी है, यह मच्छर है। ये तो इनकी लंबी जमात है। बचा-कुचा कांग्रेस का एक नेता अभी कह रहा है कि हिंदू मत कहो। अरे बेशर्मों, तुम्हारे तो करम ऐसे हैं, तुमको कौन कहेगा? लेकिन दूसरों को गाली मत दो। जनता हिसाब बराबर करेगी। हिंदू गाली खाने लिए नहीं है।'

 

 

यह भी पढ़ें: 'लगता है हमने भारत को खो दिया', ट्रंप के पोस्ट पर भारत ने क्या कहा?

भगवान राम के काम पर कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया

उन्होंने आगे कहा, 'यह भगवान राम और कृष्ण का देश है। यह हमारे देश के अंदर कंश और रावत को पनपने नहीं देंगे। रावण से दुश्मनी इसलिए, क्योंकि माता सीता का गफलत में अपहरण कर लिया था। नकली चोले और नकली भगवाधारी जब वोट चाहिए होता है तो कहते हैं कि हम भी राम वाले हैं और जब राम का काम आया तो कांग्रेस ने 50 साल तक अड़ंगा लगाया। जैसे ही मोदी जी की सरकार आई। पूरा देश देख रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और धूमधाम से जय जयश्री राम।'

 

यह भी पढ़ें: GST में होगा और सुधार! निर्मला सीतारमण ने किया 3.0 की तरफ इशारा

 

'50 साल तक मध्य प्रदेश से बाहर रहेंगे'

मोहन यादव ने राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'माता सरयू किनारे अयोध्या धाम में भगवान के मंदिर का भूमिपूजन भी हुआ और धूमधाम से लोकार्पण भी हुआ। सब गए। मगर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन आज तक वहां दर्शन करने नहीं गईं। वोट के प्यासे बाद में कहते हैं कि हम भी हिंदू, हम भी हिंदू। भगवान के दर्शन करने में शर्म आ रही आपको। हिंदुओं को गाली देते हो। आपको कोई माफ नहीं करने वाला है। 20 साल से मध्य प्रदेश से ये बाहर हैं और 50 साल तक ऐसे ही बाहर रहेंगे।'

 


और पढ़ें