गोवा राज्य के कैनकोना इलाके से एक दुखद घटना सामने आई हैं। एक घर में दो बुजुर्ग बहनों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बहने कई सालों से घर में अकेली रहती थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने सुसाइड किया है। दोनों की उम्र लगभग 70 साल है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में बहनों ने अपने अंतिम संस्कार के लिए जमा किए गए रुपयों का जिक्र किया है। साथ ही यह भी बताया है कि रुपये रखे कहां हैं।
साउथ गोवा के कैनकोना इलाके में दो बुजुर्ग बहनों के शव उनके ही घर से बरामद हुए हैं। दोनों बहनों की उम्र 70 और 73 साल थी और वे सालों से एक साथ अकेली रह रही थीं। 20 सितंबर यानी रविवार रात करीब 9:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि घर से तेज बदबू आ रही है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों के शव काफी खराब स्थिति में मिले। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि लाशों को देखकर लग रहा है कि दोनों ने करीब चार दिन पहले अपनी जान दे दी होगी।
यह भी पढ़ें: SIR के बाद आपको भी मिला है नोटिस? जान लीजिए मदद के लिए कब लगेंगे कैंप
कमरे से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और स्पिरिट केमिकल की बोतल मिली है। सुसाइड नोट में बहनों ने घर में अंतिम संस्कार के लिए रखे हुए रुपयों के बारे में बताया है। उन्होंने नोट में लिखा था कि अंतिम संस्कार के लिए करीब 15,000 से ज्यादा रुपये बचाकर रखे हैं। साथ ही यह भी बताया कि कैश रखा कहां है।
यह भी पढ़ें: खुद को पुलिस बताकर नाबालिग से किया गैंगरेप, एनकाउंटर के बाद एक गिरफ्तार
कुछ दिन पहले पंचायत का एक सदस्य उनके घर
LPG
सिलेंडर की योजना की जानकारी देने के लिए गया था। सदस्य ने बताया कि 8 दिन पहले जब वह उनके घर गया था तो उन्होंने योजना का लाभ लेने से मना कर दिया। एक बहन ने बताया कि वह जिंदगी से तंग आ चुकी है और ज्यादा दिन जीना नहीं चाहती। हालांकि, उस समय किसी ने उनकी बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन शरीर के ज्यादा खराब हो जाने के कारण डॉक्टर मौत की सही वजह नहीं बता सके। इसके बाद उनके विसरा के सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रख लिए गए हैं। साथ ही शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है।