logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में दो दामाद की ससुराल में हत्या, एक की शादी महीने भर पहले हुई थी

बिहार में दो व्यक्तियों की उनकी ही ससुराल में हत्या कर दी गई। इन दोनों हत्याकांड की पूरे प्रदेश में चर्चा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। अलग-अलग एंगल से हत्या की वजह तलाशी जा रही है।

Bihar Police

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

संजय सिंह, पटना। बिहार के समस्तीपुर और खगड़िया में दो लोगों की ससुराल में हत्या का मामला सामने आया है। इनमें से एक व्यक्ति की शादी महज एक माह पहले हुई थी। पुलिस मामले की गहन जांच की जगह प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है। खगड़िया में मौत के घाट उतारा गया सोनित यादव बेगूसराय जिले के गंदारी गांव का रहने वाला था। वहीं समस्तीपुर में राजा साहनी की हत्या की गई। वह बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल का निवासी थी। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

 

पहला मामला: बेगूसराय के सोनित यादव की शादी एक महीने पहले खगड़िया जिले के जमली कोरा में हुई थी। धूमधाम से बारात गई और दुल्हन भी विदा होकर ससुराल आ गई। महीने भर सबकुछ अच्छा चला। लड़की ने ससुरालवालों का दिल भी जीत लिया। एक माह बाद लड़की ने मायके जाने की इच्छा जताई। ससुरालवालों ने लड़की के परिजनों के साथ विदा कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस को मिलेंगे 50 ड्रोन, आसमान से ही कटेंगे वाहनों के चालान

 

मकर संक्रांति पर ससुरालवालों ने दामाद को भी बुलाया। ससुराल पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत हुआ। सोनित सुबह टहलने निकालना। खेतों में पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिणामस्वरूप घटना स्थल पर ही दूल्हे राजा की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि वारदात को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया। पुलिस लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

 

दूसरा मामला: ससुराल में मौत के घाट उतारा गया दूसरा युवक भी बेगूसराय जिले का रहने वाला था। उसका नाम राजा साहनी बताया जा रहा है। वह बखरी अनुमंडल का रहने वाला था। समस्तीपुर जिले के डीहिया गांव में उसकी ससुराल थी। 

 

राजा अपनी पत्नी को विदा करवाने ससुराल गया था। यहां पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि ससुरालवालों ने दामाद को पीट दिया। अधिक चोटिल होने के कारण उसकी जान चली गई। इसके बाद शव को खेतों में फेंक दिया। सुबह राहगीरों के देखने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हर-की-पौड़ी में नहीं प्रवेश नहीं कर सकेंगे गैर-हिंदू, जगह-जगह लगे बोर्ड

क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक? 

मनोवैज्ञानिक अनुष्का सिंह का कहना है कि इस तरह की घटनाएं संपत्ति विवाद, प्रेम संबंध, दहेज प्रताड़ना और अंतरजातीय विवाह के कारण होती हैं। वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पहले वर वधू पक्षों को हर मामले की जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय घातक हो सकता है।


और पढ़ें