logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दो भाइयों ने मिलकर 80 साल की मां को कुएं में फेंका, वजह- अंधविश्वास निकली

अंधविश्वास में दो भाइयों ने मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने अपनी शिकायत में हादसे में मौत होने की बात कही थी।

Telangana News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना के करीमनगर में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उन पर अपनी 80 वर्षीय मां की हत्या का आरोप है। 10 दिन पहले लकवाग्रस्त होने के कारण बुजुर्ग महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी। अंधविश्वास में आकर बेटों ने अपनी मां को घर के पास स्थित एक कुएं में जिंदा फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 दिन पहले 80 वर्षीय नूने वेंकटम्मा लकवा का शिकार हो गई थीं। धीरे-धीरे उनकी सेहत और बिगड़ने लगी। उनके चारों बेटों ने तय किया कि बारी-बारी से सभी मां की देखभाल करेंगे और खाने-पीने की व्यवस्था देखेंगे। लेकिन एक अंधविश्वास ने बेटों को मां की हत्या के लिए प्रेरित किया।

 

यह भी पढ़ें: क्या हर पायलट का साल में एक बार होगा डोप टेस्ट? एयर इंडिया केस के बाद DGCA सख्त

 

यह अफवाह बनी हत्या की वजह

 

पुलिस अधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि अंधविश्वास के कारण बुजुर्ग महिला की हत्या की गई। इसमें कहा गया कि अगर मां की मौत, जिस बेटे के घर पर होगी, उसे अपना घर छोड़ना पड़ेगा। इसके बाद 6 अप्रैल को बड़े बेटे नूने सम्मैया और छोटे बेटे नूने श्रीनिवास ने मां को घर के पास स्थित एक कुएं में फेंक दिया। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था।

 

यह भी पढ़ें: 'सारा पैसा भगवान के फंड में जमा करें', बांके बिहारी मंदिर केस में सुप्रीम कोर्ट

पुलिस की जांच में खुली पोल

परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि बुजुर्ग महिला की मौत कुएं में गिरने से हुई है। जांच में पुलिस को शक हुआ। इसके बाद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर सम्मैया और श्रीनिवास ने अपना गुनाह कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार करके मामले की अग्रिम जांच शुरू कर दी है।

 

 


और पढ़ें