logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दो लड़कियों ने 67 साल के बुजुर्ग को डेटिंग ऐप से फंसाया, लूट लिए 1.3 लाख रुपये

दिल्ली में डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 67 वर्षीय बुजुर्ग से ठगी करने के आरोप में दो युवतियों को साउथ-वेस्ट साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

women arrested

डेटिंग ऐप के जरिए बुजुर्ग से की 1.30 लाख की ठगी | Photo Credit: Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली से एक साइबर ठगी का चौंका देने वाला सामने आया है। जहां दो युवतियों ने 67 साल के बुजुर्ग  व्यक्ति को डेटिंग ऐप के जरिए फंसाकर 1.30 लाख रुपये की ठगी की। दिल्ली के साइबर थाना पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरोपी लड़कियों की पहचान 26 साल की ज्योत्सना और 21 साल की मानसी के रूप में हुई है जो दिल्ली की ही रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक ज्योत्सना ने फर्जी पहचान से डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई और फिर 67 साल के बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया।

 

यह भी पढ़ें: पति पर लगे हत्या के आरोप, दफनाने के एक दिन बाद पुलिस ने निकलवाई लाश

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, ज्योत्सना ने फर्जी पहचान से डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई और 67 वर्षीय बुजुर्ग को इस ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया। इसके बाद ज्योत्सना ने अपनी साथी मानसी को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। मानसी खुद उसी महिला के नाम पर बुजुर्ग से मिलने गई। इसी दौरान पीड़ित बुजुर्ग 20 और 24 जुलाई 2026 को दो बार युवतियों से मिले। 24 जुलाई को डिफेंस कॉलोनी के एक रेस्टोरेंट में दोनों लड़कियों ने बुजुर्ग के साथ डिनर किया। इसी दौरान बुजुर्ग का मोबाइल फोन चोरी हो गया। 

 

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खातों से UPI के जरिए 1 लाख 30 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। जिनमें से 90,000 रुपये एटीएम से निकाल लिए गए। हालांकि, सबूत मिटाने के उद्देश्य से युवतियों ने चोरी किए गए मोबाइल फोन को नष्ट करने की कोशिश की।

 

यह भी पढ़ें: शिकायत लेकर गई महिला से थाने में की बदतमीजी, सस्पेंड हो गए दरोगा

CCTV फुटेज से पकड़ी गई युवतियां

पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद जिले की साइबर थाने की टीम ने बैंक खातों के लेनदेन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर जांच की तथा सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवतियां एटीएम से पैसे निकालते हुए देखी गई।

 

पुलिस के अनुसार चोरी किया गया मोबाइल फोन बाद में सबूत मिटाने के लिए नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। युवतियों के पास से  2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


और पढ़ें