logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2029 तक ड्रग फ्री होगा पंजाब, नक्सलवाद की तरह नया ऑपरेशन शुरू करेंगे अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब में ड्रग्स से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने वादा किया कि 2029 के अंत तक पंजाब से नशा खत्म कर दिया जाएगा।

Amit Shah Met Victim Family अमित शाह

झोटा के परिवार से मिले अमित शाह, Photo Credit: BJP

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वह पंजाब के मानसा जिले में परविंदर सिंह झोटा के परिवार से भी मिले। झोटा की बीते दिनों नशे का विरोध करने के कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार न्याय ना मिलने तक झोटा के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर चुका है। आज अमित शाह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने परिवार से कहा कि कल यानी बुधवार को 12 बजे CBI टीम मानसा पहुंच जाएगी।

 

अमित शाह ने इस मुलाकात के बाग कहा कि पंजाब की स्थिति दिल्ली में आने वाले कागजों से कहीं ज्यादा है, जिसने मुझे झिंझोड़कर रख दिया। मैं आम आदमी पार्टी सरकार से पूछना चाहता हूं कि किसी ने भाई, किसी ने पति खोया है। इसका यहां की सरकार के पास क्या जवाब है। बहाना बनाने के अलावा मैंने कोई जवाब नहीं सुना।

 

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, ड्राइवर भी पकड़ा गया

गाली देने का आरोप लगाया

पंजाब के गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में नशे के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना जीवन गंवाने वालों के परिजनों से मिलने के बाद लुधियाना में अमित शाब ने मीडिया से बात की। इस दौरान अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'मैंने जब पंजाब में BJP की नशामुक्त रैली की तो मैं नशामुक्त के लिए आया था लेकिन मुझ पर ही आरोप मढ़ दिए। आज में दुखी लोगों को सांत्वना देने आया लेकिन मुझे मेरे नाम के साथ गाली-गलौज किया गया। अपशब्द कहे गए। मुझे ये सब कहने से कुछ नहीं होगा। मुझे जो मर्जी कहो, चिट़्टे के कारोबार को तो समाप्त करिए।'

 

CBI जांच की मांग

मानसा में झोटा हत्याकांड मामले में पंजाब सरकार ने जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंप दी है। हालांकि, अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते दिनों तीन मामलों में रिपोर्ट तलब की थी और अब अमित शाह ने तीनों की जांच CBI को सौंपने की मांग की है। अमित शाह ने कहा, 'आज सुबह भगवंत मान ने बर्थडे मनाकर आने के बाद अच्छा काम किया कि जांच CBI को दे दी। मैं पंजाब की जनता से वादा करता हूं कि इस मामले में जो भी हो, जितना भी बड़ा हो, हम उसे पाताल से ढूंढकर कानून के आगे लाएंगे। मैं सीएम को कहूंगा कि बाकी 2 केस भी CBI को दे दो, आपसे नहीं हो पाएगा।'

 

यह भी पढ़ें: बिहार के गयाजी में दो सगे भाइयों पर फायरिंग, ASI के बेटे की मौत, बड़ा भाई गंभीर

2029 तक नशा खत्म करने का वादा

अमित शाह ने पंजाब में नशा खत्म करने का वादा किया है। अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी ने कश्मीर से धारा 370 खत्म की, नक्सलवाद खत्म किया और अब पंजाब से नशा खत्म करेगी। अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार दिसंबर 2029 तक पंजाब को ड्रग्स फ्री भी बना देगी। उन्होंने पंजाब सरकार से कहा कि उन्होंने बहाने बनाने के अलावा कोई जवाब नहीं दिया। अमित शाह ने पंजाब सरकार और पुलिस पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। 


और पढ़ें