देश में अभी भी कुछ ऐसी घटनाएं घट रही हैं जो समाज के स्तर पर कलंक हैं। ऐसी ही मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आया है। यहां एक नाबालिग युवक ने अपने गांव में एक जन्मदिन की पार्टी में बुरी तरह से प्रताड़ित होने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक नाबालिग के परिवार ने आरोप लगाया है कि पार्टी के दौरान लड़के को नंगा करके पीटा गया और उस पर पेशाब किया गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कि कर ली।
साथ ही पीड़ित युवक के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि नाबालिग के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत करने के लिए उन्होंने पुलिस से संपर्क साधा, लेकिन उनकी शिकायत को नहीं सुना गया।
आत्महत्या के मामले में केस दर्ज
मामाले में जानकारी देते हुए सर्किल ऑफिसर प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, एक नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर ली है और कप्तानगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह आपसी मतभेद की वजह से ऐसा हुआ है।'
जन्मदिन की पार्टी में प्रताड़ित किया
नाबालिग के चाचा ने पुलिस को बताया कि जन्मदिन की पार्टी में उसे प्रताड़ित किया गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ मारपीट भी की। पीड़िता के चाचा के मुताबिक, नाबालिग को गांव में एक जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया गया था। हमें नहीं पता कि यह सब पहले से तय था, लेकिन उसे नंगा किया गया और पीटा गया और यहां तक कि उस पर पेशाब भी किया गया। जब हम शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गए, तो पुलिस ने हमारे शिकायत दर्ज नहीं की।
चाचा ने भतीजे की कहानी सुनाई
चाचा ने आगे बताया कि भतीजे (मृतक नाबालिग) ने अगले दिन उसने जन्मदिन में घटी घटना की आपबीती सुनाई। उसने कहा कि जब पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो आरोपियों ने उसे फिर से प्रताड़ित किया।
उन्होंने कहा, 'घटना 20 दिसंबर को हुई, लेकिन हमें इसके बारे में अगले दिन पता चला। लड़का देर रात घर आया और अगली सुबह उसने सारी आपबीती सुनाई। हमारी कोशिशों के बावजूद, पुलिस अधिकारियों ने तीन दिनों तक हमारी शिकायत दर्ज नहीं की। आरोपियों ने उसे फिर से परेशान किया। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।'