logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP Board 2027: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी,जानें तारीखें

UP Board ने 2027 की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया। दूसरा चरण 20 से 28 जनवरी तक 8 मंडलों के 35 जिलों में होगा। परीक्षाएं CCTV की निगरानी में कराई जाएंगी।

UP Board 2027 Practical Date Sheet

यूपी बोर्ड परीक्षा। (Photo Credit: UPMSP Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 2027 की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड की डेट शीट के अनुसार परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। दूसरे चरण की परीक्षाएं 20 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक होंगी। इसमें पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के 8 मंडलों के 35 जिलों के स्कूल शामिल होंगे। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

 

वहीं पहले चरण की परीक्षाएं 11 जनवरी से 19 जनवरी तक होंगी। इनमें आगरा, लखनऊ, अयोध्या और आजमगढ़ समेत 10 मंडलों के जिलों को शामिल किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को तय समय पर परीक्षाएं पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सपा को एक सीट भी नहीं मिलेगी', अब कांग्रेस ने यहां दिखाई आंख

इन 8 मंडलों में 20 जनवरी से होंगे प्रैक्टिकल

दूसरे चरण में वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल शामिल हैं। इन मंडलों के तहत आने वाले 35 जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी। इन मंडलों में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ जैसे जिले शामिल हैं।

 

बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं CCTV कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि स्कूलों को परीक्षा की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी। बोर्ड का यह फैसला परीक्षा के दौरान होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए है।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होंगे प्री-बोर्ड

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में होंगी। इसके बाद जनवरी में बोर्ड की मुख्य प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी। दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के बाद छात्रों की लिखित परीक्षा होगी। बता दें कि लिखित परीक्षा में छात्रों से विषय के पहले से तय पाठ्यक्रम के आधार पर ही सवाल पूछे जाएंगे। दसवीं में सभी विषयों की लिखित परीक्षा होगी। जबकि बारहवीं में छात्रों को पहले से चुने हुए विषयों के पेपर होंगे। 

Related Topic:#UP Board#UP News

और पढ़ें