उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य
का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके गृह जिले कौशांबी का है जिसमें सरकारी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए जा रहे एक ई-रिक्शा की कीमत को लेकर उन्होंने सवाल किए। इस योजना के तहत ई-रिक्शा लेने वाली एक महिला ने जब ई-रिक्शा की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई तो डिप्टी सीएम हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत अधिकारियों से इसकी जांच कराने के निर्देश दे दिए। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कौशांबी के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की और इसी दौरान महिलाओं को ई-रिक्शा भी बांटे जा रहे थे। ई-रिक्शा की कीमत पूछे जाने पर जब 4 लाख रुपये का आंकड़ा सामने आया तो केशव मौर्य ने मंच से ही इस कीमत पर हैरानी जताई।
यह भी पढ़ें: सिगरेट पीने से नाराज थी पत्नी, झगड़ा किया तो पति ने फांसी लगा ली
क्या बोले डिप्टी सीएम?
वायरल वीडियो में केशव प्रसाद मौर्य को कहते हुए सुना जा सकता है कि ये रेट सही नहीं है। ई-रिक्शा की कीमत इतनी अधिक नहीं होती इसकी कीमत की जांच करवाओ। इसके बाद उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को ई-रिक्शा की कीमत और उसकी खरीद प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा उचित कीमत पर ही खरीदा जाना चाहिए।
जांच के आदेश दिए
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम तौर पर ई-रिक्शा की कीमत इतनी अधिक नहीं होती, इसलिए पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए। इसके बाद उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को ई-रिक्शा की कीमत और उसकी खरीद प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह देखा जाएगा कि वाहन किस कंपनी से खरीदा गया, उसकी वास्तविक बाजार कीमत क्या है और सरकारी योजना के तहत खरीद में निर्धारित प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं।
यह भी पढ़ें: सीवर में खुदाई कर रहा था लड़का, अचानक मिला 98 करोड़ का सोना
सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केशव प्रसाद मौर्या ने एक महिला से रिक्शा की चाबी देते हुए सवाल किया था और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड हो गया। इसके तुरंत बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए। अब यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत में साल 2026 में ई-रिक्शा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग₹58,000 से 1,00,000 रुपये तक है, जबकि अच्छे ब्रांड और प्रीमियम मॉडल्स की कीमत 1.5 लाख से 2.15 लाख तक है। 4 लाख कीमत मार्केट की कीमत से काफी ज्यादा है अब इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है या फिर कुछ और कारण है यह तो जांच में ही सामने आएगा।