logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सीवर में खुदाई कर रहा था लड़का, अचानक मिला 98 करोड़ का सोना

बेल्जियम में एक युवक सीवर लाइन में खुदाई कर रहा था। उसी दौरान 98 करोड़ का सोना मिला था। जानिए यह खजाना किसका है, साथ ही जानिए यह रुपया क्या मजदूर को मिलेगा या नहीं।

 laborer found gold

कोबे और सोना, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़का सीवर लाइन में खुदाई कर रहा था, ताकि वह सीवर लाइन की पाइप बदल सके। उसी दौरान लड़के को ढेर सारे सोने के सिक्के और बिस्किट मिले थे। आंकड़ों के मुताबिक, इस सोने की कीमत 90 लाख यूरो है, जो भारतीय रुपयों के हिसाब से 98 करोड़ रुपये है। यह सोने का खजाना देखकर न सिर्फ काम करने वाले मजदूर हैरान हुए, बल्कि इलाके में मौजूद सभी लोग सोना देखकर चौंक गए, जिसके बाद वहां पुलिस पहुंची और इलाके को सील कर दिया। इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

यह घटना ब्रुसेल्स के सिंट गिलिस डेंडरमोंडे की है, जहां 18 साल का लड़का सीवर पाइप बदलने का काम कर रहा था। इस लड़के का नाम कोबे है। जानकारी के मुताबिक, पिछले मंगलवार को कोबे ने यह खुदाई की थी। जिसके बाद यह रोचक घटना हवा की तरह पूरे देश में फैल गई। जब न्यूज रिपोर्ट्स ने लड़के से बात की थी तो कोबे ने कहा, 'मुझे अचानक वहां कुछ दिखा था। पहले मुझे लगा यह 1 यूरो के सिक्के हैं, जब ध्यान से देखा तो सोने के सिक्के दिखाई दिए।'

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में साइक्लोस्पोरा संक्रमण के 1000 मामले आए सामने, जानिए क्या है यह बला?

क्या 19वीं सदी में छिपाया गया था?

सोने का खजाना देखने के बाद पुलिस की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जहां यह खजाना मिला है, वहीं सालों पहले एक बड़ी हवेली थी, जिसके तहखाने में यह सोने का खजाना छिपाया गया था। इस हवेली के मालिक साल 1899 में थियोफिलस वैन एशे थे, जो उस वक्त एक मशहूर बीयर फैक्ट्री के मालिक भी थे। इनका बीयर का व्यापार साल 1970 तक चला था। इस कोठी की दीवारों की मरम्मत नए मालिक करवा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 10 डॉलर में पार्क बनाने के लिए दी थी जमीन, डेटा सेंटर के लिए 1 करोड़ में बेच दी

किसके कब्जे में रहेगा खजाना?

खजाना मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन के सामने सवाल खड़ा हो गया है कि यह खजाना हवेली के नए मालिक, मरम्मत करवाने वाले ठेकेदार या हवेली के पुराने मालिक के वंशजों को देना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें, बेल्जियम के कानून के हिसाब से जब कोई खजाना मिलता है, तो कम से कम 5 साल तक खजाने के मालिक को खोजा जाता है। इस खजाने के खोजने वाले कोबे और उनके साथियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार की तरफ से इनाम मिलेगा। फिलहाल के लिए यह पूरा खजाना सरकार को सौंप दिया गया है।

 

Related Topic:#International News

और पढ़ें