logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP सरकार के 14.82 लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस

यूपी सरकार लगभग 15 लाख सरकारी कर्माचारियों को दीवाली बोनस देगी। यह कदम सीएम योगी के निर्देश के बाद उठाया गया है।

UP government employees

योगी आदित्यनाथ। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर राज्य के सरकाकर्मचारियों क लिए अपना खजाना खोल दिया है। राज्य सरकार ने दीवाली के मौके पर 2024-25 के लिए बोनस देने का फैसला लिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर ASI ने की सुसाइड

योगी ने वित्त विभाग को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बोनस की मंजूरी दी गई है। यह बोनस मासिक कुल मेहनताने की अधिकतम सीमा 7,000 रूपये के आधार पर 30 दिनों के मेहनताने का आकलन करते हुए दिया जाएगा, जिससे हर पात्र कर्मचारी को 6,908 रूपये का लाभ मिलेगा।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा। साथ ही शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, और राज्य सरकार पर कुल 1,022 करोड़ रूपये का बोझ आएगा।

 


और पढ़ें