logo

ट्रेंडिंग:

महिलाओं को फावड़े से मार रहा शख्स, कन्नौज का Video देख कांप जाएगी रूह

कन्नौज के उम्मेदपुरा गांव में एक शख्स ने मामूली विवाद में तीन महिलाओं के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

ummedpura village kannauj

कन्नौज। Photo Credit- @INCUttarPradesh

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से मार-पीटाई का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स बेरहमी से दो युवतियों सहित एक बुजुर्ग महिला पर फावड़े और डंडे से जानलेवा हमला कर रहा है। मार-पीटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में यूपी असुरक्षित प्रदेश बन गया है। साथ ही इस सरकार में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।

 

कन्नौज के उम्मेदपुरा गांव का मामला

 

दरअसल, यह मामला कन्नौज के उम्मेदपुरा गांव का बताया जा रहा है। कथित तौर पर दो युवतियां और एक बुजुर्ग महिला सड़क के किनारे कूड़ा फेंक रही थीं। तभी एक शख्स महिलाओं के ऊपर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। गनीमत ये रही कि वह महिलाओं पर फावड़ा उल्टी तरफ से चला रहा था, तभी पीछे खड़े एक युवक ने फावड़ा पकड़ लिया वर्ना अनहोनी हो सकती थी।

 

डंडों की बरसात करने लगा शख्स

 

हालांकि, शख्स यहीं नहीं रूका। उसने फावड़ा छोड़कर डंडा पकड़ लिया और वह महिलाओं पर डंडों की बरसात करने लगा। जिस समय वह बुजुर्ग महिला को मार रहा था, महिला के हाथ में एक छोटा बच्चा था। शख्स ने जैसे ही डंडा चलाया बुजुर्ग ने बच्चे को नीचे छोड़ दिया और वह बच गया।  

 

कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

 

इस वीडियो को यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। पार्टी ने एक्स पर लिखा, 'यह कोई वेब सीरीज या फिल्म नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज का उम्मेदपुरा गांव है। जिन महिलाओं को फावड़े और डंडों से पीटा जा रहा है, उनका गुनाह सिर्फ इतना है कि शायद उन्होंने कूड़ा यहां की जगह वहां फेंक दिया है। सिर्फ इतनी सी बात पर डंडे और फावड़े से उनकी पिटाई की जा रही है।'

 

योगीराज में तालिबानी दृश्य- कांग्रेस

 

कांग्रेस ने आगे लिखा, 'ऐसे तालिबानी दृश्य सिर्फ योगीराज में ही नजर आ सकते हैं। आदित्यनाथ ने दिन-रात मेहनत करके ऐसा असुरक्षित प्रदेश बनाया है, जिसमें कोई महिला सुरक्षा की सांस नहीं ले सकती। उनकी मेहनत से ही हर अपराधी आज सिर उठाकर घूम रहा है और उत्तर प्रदेश, बदतर प्रदेश में तब्दील हो चुका है। बताइये! अब और कितनी मेहनत करें बाबा?'

 

हालांकि, इस मामले पर कन्नौज पुलिस ने जवाब दिया है। पुलिस ने कहा, यह मामला 19 जनवरी 2025 का है। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच नाली के पास कूड़ा डालने को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में थाना गुरसहायगंज पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap