logo

ट्रेंडिंग:

घर की छत पर नीले ड्रम में मिली पति की लाश, बच्चों के साथ पत्नी गायब

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में छत पर रखी नीले ड्रम से एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि युवक की पत्नी बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब हैं।

Crime

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: FreePik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में यूपी के मेरठ जैसा नीले ड्रम में लाश डालने का एक मामला सामने आया है। खैरथल-तिजारा जिले में एक मकान की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला तो आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक उत्तर प्रदेश का था और वह इसी घर में किराए पर रहता था।  घटना के बाद युवक की पत्नी और उसके बच्चे घर से गायब हैं। युवक की हत्या किसने की और उसका शव कितने दिनों में ड्रम में रखा हुआ था, इन सब सवालों के जवाब पुलिस तलाश कर रही है। जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि लाश पर नमक भी छिड़का गया था। 

 

मामला किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का है। रविवार दोपहर 3 बजे युवक की लाश मिली।  मकान से बदबू आने पर मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल किया था। मौके पर पहुंचे तो छत पर बने कमरे में नीले ड्रम में शव पड़ा मिला। जिस पर नमक डाल रखा था। युवक का धारदार हथियार से गला काटा गया था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ेंः मातम में बदला दही हांडी उत्सव, मुंबई-ठाणे में दो की मौत, 300 घायल

छत से मिली लाश

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक छत पर किसी काम से गई थी। इस दौरान उसे छत पर रखे एक नीले ड्रम से तेज बदबू आई। उसने आस-पास देखा लेकिन उसे पता नहीं चला की बजबू कहां से आ रही है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंच गई। पुलिस ने छत पर जाकर जब तलाश शुरू की तो उन्हें एक नीले ड्रम में युवक की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

मकान मालिक का बेटा भी घायब

डीएसपी ने बताया कि मकान मालिक के बेटे जितेंद्र ने  हंसराम को किराए पर कमरा दिया था।  हंसराम नशे का आदी था और वह जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था। उन्होंने यह भई बताया कि शनिवार से ही हंसराम की पत्नी और तीन बच्चे गायब हैं। वहीं मकान मालिक का बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से गायब है। 

 

पूछताछ में पता चला कि मृतक किशनगढ़ बास क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करता था और डेढ़ महीने पहले उसने किराए पर मकान लिया था। पुलिस ने बताया,  'युवक अपने तीन बच्चों व पत्नी के साथ यहां रहता था। जिस नील ड्रम में युवक का शव मिला है, उसके ऊपर एक पत्थर रखा हुआ था। युवक की हत्या किसने की व उसका शव कितने दिनों से ड्रम में रखा हुआ था। अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है।'

 

यह भी पढ़ें: प्रेमिका के पति को मारने का अनोखा प्लान, स्पीकर में पति को भेज दिया बम

पत्नी और मकान मालिक के बेट पर शक

पुलिस को शक है कि यह हत्या मृतक की पत्नी और मकान मालिक के बेटे ने साजिश करके की है। किशनगढ़बास थाने के SHO जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया,'मकान मालिक ने करीब डेढ़ महीने पहले हंसराम और उनकी पत्नी सुनीता को छत पर एक कमरा और रसोई किराए पर दी थी। शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि सुनीता का मकान मालिक के बेटे जितेंद्र से संबंध था। दोनों ने कथित तौर पर हंसराम की हत्या की साजिश रची। जितेंद्र की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था।' बता दें कि जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो मौके पर घर के अंदर मकान मालिक राजेश का 14 साल का पोता और राजेश की पत्नी मिथिलेश मिली। 

 

मौके पर घर के अंदर राजेश का 14 साल का पोता और राजेश की पत्नी मिथिलेश मिली। मिथिलेश ने बताया, 'जितेंद्र की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। शनिवार को जन्माष्टमी के चलते मैं बाजार गई थी। इसके बाद लौटी तो घर में सुनीता और उसके बच्चे दिखाई नहीं दिए। शाम तक जितेंद्र भी घर नहीं लौटा। सुबह जब बदबू आई तो मैंने 100 नंबर पर कॉल किया।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap