उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने के मामसे में यूपी पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। रविवार रात हुए इस एनकाउंटर में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश जीशान को ढेर कर जिया। वहीं इस एनकाउंटर में यूपी पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए। शुक्रवार सुबह बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम वास्तिक पर हमला किया था। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को हमलावरों ने एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला किया था। इस हमले में हमलावरों ने सलीम वास्तिक की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन सलीम के शोर मचाने पर आरोपी अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे। सलीम वास्तिक एक यूट्यूबर हैं और हाल ही में इस्लाम धर्म त्यागने के कारण चर्चा में आए थे।
यह भी पढ़ें: कैसे PM किसान सम्मान निधि में लगी सेंध? 6.33 लाख नकद के साथ दो साइबर ठग गिरफ्तार
10 मिनट में 20 राउंड फायरिंग
गाजियाबाद के एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने कहा कि घटना की जांच में जुटी पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो फायरिंग शुरू हुई थी। करीब 10 मिनट तक फायरिंग होती रही। इसमें बदमाश की ओर से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं और पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लोनी थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए, उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है।
पूरा मामला समझिए
सलीम वास्तिक इस्लाम धर्म छोड़ चुके हैं और अब यूट्यूब पर इस्ताम धर्म की कथित कुरितियों पर वीडियो बनाते हैं। उनके कंटेट के चलते उन्हें कई बार धमकियां भी मिलती हैं। शुक्रवार को उन पर जानलेवा हमला हुआ। उनका गला रेतने की कोशिश की गई। जब सलीम चीखे तो हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर चले गए। उनके शरीर पर इस हमले में 14 जख्म हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार: मां की गोद से मासूम को छीना, 100 मीटर दूर फेंककर भागे बदमाश
सलीम के यूट्यूब चैनल पर करीब 30 हजार सब्सक्राइबर हैं। अब तक वह 180 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। वह खुद को एक्स मुस्लिम बताते हैं। वह कहते हैं कि मैं एक एक्स मुस्लिम हूं, जिसने सालों तक इस्लामी विचारधारा को समझने, परखने के बाद तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का फैसला किया है।
सीएम योगी ने दी थी चेतावनी
एक्स मुस्लिम पर हुए इस हमले का संज्ञान खुद सीएम योगी ने लिया था। सीएम योगी ने कहा था कि प्रदेश में अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी। सीएम योगी के कड़े तेवर के बाद अब यह एक्शन हुआ है।