logo

ट्रेंडिंग:

पत्नी का किसी और से था अफेयर! पति ने मार दी गोली फिर किया सरेंडर

पारिवारिक झगड़े के कारण उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या करने की कोशिश की। पति को अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक था जिस कारण उसने अपनी पत्नी को गोली मारने का फैसला किया।

man with gun

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit:Freepik

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पति-पत्नी के बीच अविश्वास के बढ़ते मामलों को और हवा दे दी है। शाहजहांपुर की कांट नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका अफेयर किसी और से चल रहा है। गोली मारने वाले युवक ने कई बार अपनी पत्नी को समझाया भी था। युवक ने गोली मारने के बाद खुद ही थाने जाकर सरेंडर भी कर दिया।

 

पति पत्नी के बीच अविश्वास के कारण शुरू हुए आपसी झगड़े कई बार इतने बढ़ जाते हैं कि उनका अंजाम खतरनाक हो जाता है। इन दिनों रिश्तों में आपसी विवाद के कारण हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसी ही एक और हैरान कर देने वाली घटना उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आई है। कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष के बेटे को अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक था जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

 

शाहजहांपुर की कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम के बेटे शकील उर्फ नन्हे ने अपनी पत्नी निगार उर्फ रीना को गोली मार दी है। शकील ने निगार के पेट और हाथ में गोली मारी। पुलिस अधिकारी राजेश द्विवेदी ने कहा, 'आरोपी शकील ने 12 बोर की बंदूक से फायर किया जिससे गोली उसकी पत्नी के शरीर के बीच में गोली लगी।' गोली मारने के बाद शकील खुद थाने गया और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस उस जगह पहुंची जहां शकील ने अपनी पत्नी को गोली मारी थी। पुलिस ने  निगार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

 

यह भी पढ़ें-- 90 के दशक में लौट जाएगा कश्मीर! पहलगाम अटैक बर्बाद कर देगा टूरिज्म?

 

4 साल पहले हुई थी शादी

 

शकील ने पुलिस को बताया कि उसकी और निगार की 4 साल पहले कोर्ट मैरिज हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। शकील ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन सबकुछ ठीक चला लेकिन बाद में निगार अपने बॉयफ्रेंड से बात करने लगी। इस बात की जानकारी शकील को लग गई। जिसके बाद दोनों में विवाद होने शुरू हो गए। 

 

घर पर आता था बॉयफ्रेंड!


शकील ने आरोप लगाए कि निगार का चाल-चलन ठीक नहीं था। निगार अपने एक बॉयफ्रेंड के टच में थी। जब शकील घर पर नहीं होता था तो उसकी पत्नी का बॉयफ्रेंड उससे मिलने उनके घर आता था। जब निगार को शकील मना करता था तो वह झगड़े पर उतारू रहती थी। शकील का आरोप है कि कुछ दिन पहले से निगार ने उस पर तलाक का दबाव बना रही थी और वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। वह शकील के साथ नहीं रहना चाहती थी। निगार अपने साथ अपनी बेटी को भी नहीं ले जाना चाहती थी। शकील ने कहा कि उसने निगार को बहुत समझाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो शकील ने उसे गोली मारने का फैंसला कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें-- 'जाओ मोदी को बता दो', पहलगाम में आतंकियों ने कैसे मचाया कत्लेआम?

 

पुलिस ने मामला दर्ज किया


इस  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निगार को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अधिकारी राजेश द्विवेदी ने कहा, 'यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। अभी निगार का इलाज चल रहा है। जब उसकी हालात में सुधार होगा तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।' पुलिस ने जानकारी दी की निगार की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Topic:#UP News#Crime News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap