logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UPPCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट रद्द होगा, इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम रद्द करने का आदेश दिया है। पढ़ें रिपोर्ट।

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाई कोर्ट, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम रद्द करने का आदेश दिया। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के एक दिन बाद आया है।

वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक सिंह को गुरुवार को UPPSC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। UPPSC राज्य में सरकारी सेवाओं के लिए भर्ती करने वाली मुख्य संस्था है।

बुधवार को भी रद्द हुआ था एक रिजल्ट

बुधवार को हाई कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द किया था। हाई कोर्ट ने कहा कि आरक्षित वर्ग के मेधावी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में सामान्य श्रेणी से बाहर नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि आयोग को ऐसा नीतिगत निर्देश जारी करने का विधायी अधिकार नहीं था।

Related Topic:#allahabad high court

और पढ़ें