logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रेमी से फोन पर बात करती थी बेटी, बाप ने गला दबाकर मार डाला और खेत में दफनाया

उत्तर प्रदेश में एक पिता ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी का गुनाह सिर्फ यह था कि वह एक युवक से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी।

AI  image of Father killing gis daughter

सांकेतिक तस्वीर, Poto Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अलीगढ़ की एक लड़की की उसके पिता ने दर्दनाक हत्या कर दी। 19 साल की अपनी ही बेटी की हत्या के पीछे वजह सिर्फ इतनी ही है कि वह एक लड़के से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी लेकिन उसके पिथा को यह मंजूर नहीं था। बेटी के प्यार को स्वीकार करने के बजाय बाप ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात है की बेटी को मारने के बाद पिता ने एक बड़ा ड्रामा भी रच दिया। 

 

हत्या के बाद आरोपी ने ऐसा नाटक किया कि गांव और परिवार के लोग भी हैरान रह गए। वह खुद बेटी की तलाश करने वालों में शामिल हो गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस जांच में जब सच सामने आया तो हर कोई सन्न रह गया। परिवार और गांव वालों को विश्वास नहीं हो रहा है कि बाप ने ही अपनी बेटी को मार दिया। 

 

यह भी पढ़ें: UP में बन गया OBC आयोग, अध्यक्ष राम अवतार के अलावा और कौन-कौन शामिल?

बेटी के रिश्ते पर थी आपत्ति

पुलिस के मुताबिक मामला अलीगढ़ के जाररा गांव का है। आरोपी पिता अपनी बेटी के प्रेम संबंध से नाराज था। उसकी बेटी शिवानी पिछले एक साल से गांव के ही एक लड़के से फोन पर बात करती थी। परिवार को इस रिश्ते पर आपत्ति थी, जबकि लड़की उसी युवक से शादी करना चाहती थी। इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद हो चुका था। बताया जा रहा है कि कई दिनों से घर में इस बात को लेकर तनाव चल रहा था। घटना वाली रात भी इसी बात पर विवाद हुआ।

बेरहमी से की हत्या

शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले बेटी का गला दबाया। जब वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई तो उसे रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और गांव से दूर खेत की तरफ ले गया। वहां उसने दोबारा गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खेत में करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। 

 

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का AAP से क्या कनेक्शन निकल आया? वायरल हुई पुरानी पोस्ट

हत्या के बाद किया नाटक

आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने के बाद खुद को बचाने के लिए नाटक किया। वह अगले दिन परिवार और गांव वालों के सामने बेटी के गायब होने का नाटक करने लगा। उसकी पत्नी ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो आरोपी के बयान बदलते रहे। शक गहराने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर खेत से शव बरामद किया गया।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 


और पढ़ें