logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अंकल, बस रोको बहन गिर गई', बस का फ्लोर टूटा, पहिए के नीचे आने से बच्ची की मौत

उच्चर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चलती बस का फ्लोर टूटने से हादसा हो गया। इस हादसे में टायर के नीचे आने से एक बच्ची की मौत हो गई।

Damaged Bus

बस का फ्लोर टूटा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक बच्ची की जान चली गई। शनिवार 28 फरवरी की दोपहर एक चलती स्कूल बस का फ्लोर (फर्श) अचानक से टूट गया। इस बस में फ्लोर के ऊपर वाली सीट पर बैठी एक बच्ची फर्श से नीचे गिर गई। नीचे गिरते ही चलती बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और पहिए से कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

यह हादसा चलती स्कूल बस में हुआ है। जैसे ही छात्रा फ्लोर से नीचे गिरी उसके भाई ने चिल्लाकर ड्राइवर से कहा कि अंकल बस रोकिए, बहन नीचे गिर गई। ड्राइवर ने बस रोकी और देखा तो पता तला की टायर के नीते आने से बच्ची की मौत हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें: नागपुर की कंपनी में भयानक विस्फोट, 15 की मौत; 18 घायल

ड्राइवर ने भागने की कोशिश की

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक लड़की को देखकर ड्राइवर ने छात्रा के भाई को धमकाया। ड्राइवर ने उसके भाई को घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी दी है। इस हादसे के बाद ड्राइवर ने बच्ची के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और उसके बाद उसे बस की पिछली सीट पर लिटाकर भागने लगा। इस हादसे के पास आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। जब गांव वालों ने ड्राइवर को भागते हुए देखा तो उन्होंने उसका पीछा किया। गांव वालों ने उसका करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया और उसके बाद उसे पकड़ लिया।

गांव वालों ने किया हंगामा

ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ने के बाद बच्ची के पिता को जानकारी दी। बच्ची के पिता मौके पर ही पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और जमकर सड़क पर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही गंगरी और थर्रा और दादों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया और सड़क जामक खुलवाकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 

गंगीरी के सीओ संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेज दिया गया है। दोनों बच्चे स्कूल बस से वापस घर लौट रहे थे उस समय यह हादसा हुआ। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें